Food Crisis in Sri Lanka : श्रीलंका में खाद्य संकट चरम पर है। महंगाई के चलते लोग पलायन कर रहे हैं। एक किलो दूध के लिए लोगों को करीब 2 हजार रुपए देने पड़ रहे हैं। अन्य जरूरी सामानों के साथ ही श्रीलंका में दूध की भारी किल्लत हो गई है। इसके चलते कीमतों में बेतहाशा वृद्धि हुई है। 1 किलो दूध के लिए लोगों को करीब 2 हजार रुपए (1,975 श्रीलंकाई रुपए) देना पड़ रहा है।
मिली जानकारी के मुताबिक Sri Lanka में दूध के दामों में केवल पिछले तीन दिनों में ही 250 रुपए की वृद्धि हुई है। हुई है जो अब भी लगातार जारी है। दुकानों से दूध लेने के लिए भटकना पड़ रहा है।यह दूध लक्जरी सामान बन गया है।
कहा जा रहा है कि Sri Lanka में सरकार की नीतियों के चलते चावल और चीनी की कमी हो गई है। यहां की सरकार ने केमिकल फर्टिलाइजर्स पर पाबंदी लगा दी है, और पूरी तरह जैविक खेती पर जोर दिया। इसके चलते कृषि उत्पादन में कमी आ गई है। कीमतें बढ़ गई हैं। श्रीलंका में चावल और चीनी 290 रुपए प्रति किलो बिक रहा है। कहा जा रहा है कि सप्ताह भर में चावल के दाम 500 रुपए तक पहुंच सकती है। कागज की कमी के कारण Sri Lanka की सरकार ने स्कूलों में परीक्षाओं को रद्द कर दिया है। वहीं देश का बिजली संकट भी है।