Jupiter Transit 2022, Guru Gochar 2022
गुरु का राशि परिवर्तनः ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 13 अप्रैल 2022 को गुरु ग्रह का राशि परिवर्तन होगा। इस दिन गुरु अपनी स्वराशि मीन में गोचर करेंगे। गुरु के इस राशि परिवर्तन से कई राशियों के जातकों की किस्मत खुलेगी वहीं, कई राशियां दिक्कत में आ सकती हैं। ज्योतिष के अनुसार यह माना जाता है कि एक राशि में 13 माह रहने वाले वृहस्पति की उच्च राशि के अलावा 2, 5, 9, 12वें भाव गोचर शुभ फल देता है। गुरु कर्क में उच्च, मकर में नीच का होता है अर्थात चौथी राशि में उच्च और दसवीं राशि में नीच का होता है।
Guru Gochar 2022 : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुरु को एक महत्वपूर्ण ग्रह माना गया है। गुरु (Guru) के बारे में माना जाता है कि ये हमेशा शुभ फल ही प्रदान करता है। इसे देवताओं का गुरु भी माना गया है।
अप्रैल में मंगल का कुंभ में होगा गोचर, जानिए सभी 12 राशियों पर इसका असर
गुरु राशि परिवर्तन 2022ः पंचांग के अनुसार गुरु अप्रैल के महीने में राशि बदलने जा रहे हैं। 13 अप्रैल 2022, बुधवार को दोपहर 4.57 बजे से राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। इस दिन गुरु मीन राशि में राशि परिवर्तन करेंगे। गुरु का यह गोचर कई राशि वालों को प्रभावित करेगा।
गुरु की गिनती विशाल ग्रहों में होती जाती है। इसका संबंध शिक्षा, उच्च पद, विवाह, संतान, दान और धर्म से भी है। गुरु ग्रह से प्रभावित व्यक्ति गंभीर और विद्वान होता है। ऐसा जातक सम्मानित होता है। ज्योतिष शास्त्र में गुरु को धनु और मीन राशि का स्वामी बताया गया है।
यह है गुरु की आगामी स्थिति
वृहस्पति अस्त : 19 फरवरी (कुंभ राशि)
वृहस्पति उदय : 20 मार्च (कुंभ राशि)
वृहस्पति वक्री : 29 जुलाई (मीन राशि)
वृहस्पति मार्गी : 24 नवंबर (मीन राशि)
मेष राशि (Aries): इस साल के अप्रैल महीने में गुरु अपनी स्वराशि और मेष राशि के बारहवें भाव में गोचर करेगा। आपको पैतृक संपत्ति से लाभ होने की संभावना है। परिवार में सुख और समृद्धि आएगी। कारोबारियों को लाभ होगा। नौकरी में पदोन्नति होने की संभावना है। विवाह के योग भी बनेंगे। अचल संपत्ति खरीद सकते हैं।
कर्क राशि (Cancer): वृहस्पति आपकी राशि के नौवें भाव में गोचर करेगा। यह अवधि इस राशि के जातकों के लिए सुखद हो सकती है। संपत्ति प्राप्ति के योग बन रहे हैं। कारोबार-जॉब में लाभ होगा। यात्रा अधिक न करें।
वृश्चिक राशि (Scorpio): इस राशि से पांचवें भाव में वृहस्पति का गोचर करेगा। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। व्यापार में विस्तार होगा। प्रमोशन मिलेगा। उन्नति करेंगे।
कुंभ राशि (Aquarius): वृहस्पति इस राशि के दूसरे भाव में गोचर करेगा। इस दौरान कारोबार में अच्छे लाभ के साथ वृद्धि होगी। नौकरी में वेतन बढ़ने और पदोन्नति के योग हैं।परिवार के सदस्यों को सफलता मिलेगी। जमीन-जायदाद में हिस्सा मिल सकता है।
मीन राशि (Pisces): गुरु इस राशि के लग्न भाव में गोचर करेगा। इस गोचर से जातकों में आत्मविश्वास बढ़ेगा। कारोबार में सफलता मिलेगी। आय में वृद्धि होगी।
यह उपाय करें
- शिव मंत्र जप करें।
- वृहस्पतिवार को व्रत-उपवास करें।
- गुरुवार भगवान लक्ष्मीनारायण की पूजा करें।
- शिक्षकों का सम्मान करें।3
- वृहस्पति मंत्र- ॐ बृं बृहस्पते नम: