LPG Price Hike : रूस-यूक्रेन युद्ध का असर पर देश की इकानॉमी पर नजर आने लगा है। पेट्रोल और डीजल के बाद अब रसोई गैस (LPG) के दाम बढ़ गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार 14.2 किग्रा के सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की वृद्धि हुई है। अब एलपीजी की कीमत बढ़कर 949.50 रुपए प्रति सिलेंडर हो गई है।
महानगरों में एलपीजी के दाम
गौरतलब है कि 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर के दाम में 6 अक्टूबर, 2021 के बाद से कोई बदलाव नहीं किया गया था। लेकिन अब रेट अचानक से 50 रुपये बढ़ गए हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylinder) का दाम 899.50 रुपये से बढ़कर 949.50 रुपये, मुंबई में LPG सिलेंडर का मूल्य 949.50 रुपये हो गया है। चेन्नई में 14.2 किलोग्राम के LPG सिलेंडर का मूल्य बढ़कर 965.50 रुपये हो गया है. वहीं कोलकाता में LPGks के लिए अब 976 रुपये का चुकाने होंगे।
पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ें
सूत्रों के मुताबिक बढ़ी हुई बढ़ी हुई दर आज से लागू हो जाएंगी। इससे पहले सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 80 पैसे की बढ़ोतरी की थी। आपको बता दें कि इससे पहले आखिरी बार 6 अक्टूबर को LPG की कीमतों में बढ़ोतरी हुई थी।
वहीं सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ा दिए थे। Petrol 80 पैसे और Diesel 70 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है। बढ़ी हुई कीमतें आज सुबह से लागू हो गई हैं। गौरतलब है कि लगभग 137 दिनों के बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ी हैं। 4 नवम्बर 2021 के बाद कीमतों में बदलाव हुआ था।
Russia-Ukraine के बीच चल रहे युद्ध की वजह से इंटरनेशनल बाजार में कच्चे तेल के दाम में 40 प्रतिशत तक का उछाल आ गया था। कच्चे तेल के दामों में उछाल आने के बाद अब तेल कंपनियों ने भी दाम बढ़ा दिए हैं।
Sarkari Naukri 2022 : इनकम टैक्स विभाग में कई पदों पर होंगी भर्तियां, यहां करें Apply