महेश नवमी 2022 Mahesh Navami 2022: हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रतिवर्ष ज्येष्ठ मास की नवमी तिथि को महेश नवमी (Mahesh Navami)मनाई जाती है। इस दिन भगवान शिव की पूजा की जाती है। भगवान शिव एक नाम महेश भी है। यह माना जाता है कि भगवान शिव के आशीर्वाद से इसी दिन माहेश्वरी समाज की उत्पत्ति हुई थी, इसी कारण यह पर्व मनाया जाता है। इस साल गुरुवार, 9 जून को महेश नवमी मनाई जाएगी।
तिथि व मुहूर्त
- नवमी तिथि प्रारम्भ – जून 08, 2022 को 08:30 एएम बजे से
- नवमी तिथि समाप्त – जून 09, 2022 को 08:21 एएम बजे तक
इस तरह करें पूजा अर्चना
- सुबह जल्दी उठकर स्नान करें।
- स्वच्छ वस्त्र धारण कर भगवान शिव की पूजा की तैयारी करें।
- मंदिर या घर में शिवलिंग पर जलाभिषेक करें।
- भगवान शिव को गंगाजल, धतूरा, पुष्प और बेल पत्र अर्पित करें किया जाता है।
- भगवान शिव के साथ माता पार्वती की पूजा पूरी श्रद्धा भक्ति के साथ करें।
- भगवान शिव के मंत्रों का जप करें।
- जरूतमंदों को यथासंभव दान दें।
इन मंत्रों का जप करें
1 ॐ नमः शिवाय।
2 नमो नीलकण्ठाय।
3 ॐ पार्वतीपतये नमः।
4 ॐ ह्रीं ह्रौं नमः शिवाय।