मुंबई. महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के एक 20 मंजिला इमारत में भयानक आग लग गई है। शनिवार की सुबह 7.30 बजे मुंबई के तारदेव में भाटिया हास्पिटल के पास कमला इमारत की 20 मंजिल में Level 3 में आग लग गई। इसकी सूचना मिलने पर वहां पर Fire Brigade की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंची।
मिली जानकारी के अनुसार घटना में 7 लोगों की मौत हो चुकी है, 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। अस्पताल में दाखिल कराया गया है। वहीं 12 लोग सामान्य घायल है उन्हें सामान्य वार्ड में रखा गया है। फंसे लोगों को बाहर निकालने का प्रया किया जा रहा है। दमकल की टीम ने आग बुझा दिया और करीब 17 लोगों का बचाव किया गया है।
मुंबई की Mayor Kishori Pednekar मौके पर पहुंची हैं। वहां पर हादसे के बारे में जानने की कोशिश कर रही हैं। मेयर का कहना है कि सबको बचा लिया गया है। हालांकि ऐसी, संभावना है कि अभी भी कुछ लोग वहां पर फंसे हुए हैं। इस घटना के बाद आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए हैं।
महाराष्ट्र: मुंबई के तारदेव में भाटिया अस्पताल के पास कमला इमारत की 20 मंजिल में लेवल 3 में आग लग गई। दमकल की 13 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं, अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 22, 2022
Twitter _ https://twitter.com/babapost_c
Facebook _ https://www.facebook.com/baba.post.338/