बुध का राशि परिवर्तन: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों में बुध को राजकुमार का दर्जा प्राप्त है। यह ग्रह सूर्य के सबसे करीब माना जाता है। बुध ग्रह इस समय सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं, जो 21 अगस्त को अपनी उच्च राशि कन्या राशि में आएंगे। बुध ग्रह को लेन-देन, शेयर मार्केट, कारोबार का कारक ग्रह माना जाता है। बुध के उच्च राशि में आने से शेयर मार्केट, कारोबार, महंगाई को लेकर चल रहा उतार-चढ़ाव कम होगा। शिक्षा से जुड़ी दिक्कतें दूर होने की संभावना है। कानूनी क्षेत्र, संचार क्षेत्र से जुड़े लोगों के अच्छे दिन शुरू होंगे।
बुध के राशि परिवर्तन का व्यापक असर
ज्योतिष विशषज्ञों के अनुसार बुध के अपनी उच्च राशि में आने से शेयर मार्केट स्थिर होगा। महंगाई पर नियंत्रण हो सकता है। देश-दुनिया में खाद्यान्नों के भाव नियंत्रित होंगे। शिक्षा को लेकर व्यापक प्रभाव पड़ेगा। छात्रों को उच्च संस्थानों में दाखिला मिल सकता है।
मौसम और सेहत के लिहाज से यह समय ठीक रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों की आय में वृद्धि होगी। पैदावार अधिक होने से आमदनी में वृद्धि होगी। इंडस्ट्रियल क्षेत्र से में उछाल आएगा। लोगों को इससे फायदा होगा। सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। बचत कर पाएंगे। वाहन आदि खरीद सकते हैं। जीवनस्तर में सुधार होगा।
राशियों पर इस प्रकार रहेगा प्रभाव
मेष: कारोबार को लेकर खर्च कर सकते हैं। लोन संबंधी कार्य पूरे होंगे
वृष: वाणी पर नियंत्रण रखें। सगे संबंधियों से मधुरत रहेगी।
मिथुन: नौकरी में ट्रांसफर हो सकता है। तनाव कम होगा।
कर्क: करीबी लोगों से आपको मदद मिल सकती है। धन की दिक्कत दूर होगी।
सिंह: कारोबार में वृद्धि होगी। संपत्ति विवाद दूर हो सकते हैं।
कन्या: शिक्षा में प्रगति होगी। विशेषज्ञों से मदद मिलेगी।
तुला: किसी के मामले में दखल न दें, विवाद दूर होंगे।
वृश्चिक: कारोबार में साझेदारी कर सकते हैं। ऋण की रकम चुका पाएंगे।
धनु: किस्मत का साथ मिलेगा। आय में वृद्धि होगी।
मकर: बच्चों की सफलता से खुशी मिलेगी। जीवनसाथी के साथ प्यार बढ़ेा।
कुंभ: आर्थिक रूप से समृद्ध होंगे। कई स्रोत से आमदनी होगी।
मीन: साहस में वृद्धि होगी। बुजुर्गों की सेवा करेंगे। लाभ होगा।