सूर्य का राशि परिवर्तन जून 2022 Surya Rashi Parivartan 2022 मिथुन संक्रांति: सूर्य का वृषभ राशि से मिथुन राशि में 15 जून से गोचर होगा। ज्योतिष के अनुसार ग्रहों के राशि परिवर्तन का असर सभी 12 राशियों पर पड़ता है। 15 जून को सूर्य का मिथुन राशि में परिवर्तन होगा। इसे मिथुन संक्रांति भी कहा जाता है। सूर्य को साहस, पराक्रम व आत्मा का कारक माना जाता है। सूर्य की स्थिति उच्च की होने पर जातक को सुख-समृद्धि, नौकरी, भौतिक सुख की प्राप्ति होती है। सूर्य के मिथुन राशि में गोचर से इन चार राशियों के जातकों को लाभ होगा-
वृषभ (Taurus)- ज्योतिष के अनुसार सूर्यदेव वृषभ राशि के चतुर्थ भाव के स्वामी हैं। सूर्य वृषभ राशि के दूसरे भाव में गोचर करेंगे। सूर्य के गोचर के प्रभाव से आपकी आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है। पैतृक संपत्ति के अलावा कारोबार में लाभ होने की संभावना है। सरकारी नौकरी में सफलता मिलेगी। करियर आगे बढ़ेगा।
सिंह (Leo)- सूर्य सिंह राशि के जातकों के लिए लग्न के स्वामी हैं। सूर्य के मिथुन राशि में गोचर से आपकी आर्थिक दिक्कतें दूर होंगी। आपको कारोबार में बड़ा लाभ हो सकता है। आय के नए मौके मिलेंगे है। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। सामाजिक रूप से मान-सम्मान में वृद्धि भी हो सकती है। पदोन्नति की सूचना मिलेगी। छात्रों को परीक्षा में कामयाबी मिलेगी।
मकर (Capricorn)- सूर्य का गोचर इस राशि के छठवें भाव में होगा। मकर राशि के जातकों के लिए सूर्य अष्टम भाव के स्वामी माने जाते हैं। कार्यक्षेत्र में उत्साह रहेगा। आपकी संपत्ति में बढ़ोतरी होगी। यात्रा पर जा सकते हैं। पुराने कर्ज चुका पाएंगे। अदालती मामलों में कामयाबी मिलेगी।
कुंभ(Aquarius) – मिथुन राशि में सूर्य का गोचर होने से कुंभ राशि वालों के लिए फायदेमंद हो सकता है। धन से जुड़ी परेशानी दूर होगी। सेहत अच्छी रहेगी। आपको शुभ सूचना मिलेगी। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। अविवाहितों का रिश्ता तय हो सकता है। दंपत्ति घूमने जाएंगे।
Rahu का राशि परिवर्तन इन पांच राशियों के लिए शुभ, उल्टी चाल से होंगे मालामाल