Monsoon Update मानसून अपडेट : नई दिल्ली. देश में कई हिस्सों में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। गर्मी के चलते जनजीवन पर असर पड़ रहा है। हीटवेव के कारण लोग घरों से बाहर निकलने में सावधानी बरत रहे हैं। सभी को बारिश का इंतजार है। हालांकि भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने पहले ही कहा है कि मानसून तय समय पर ही आएगा।
IMD मुंबई डिवीजन के प्रमुख जयंत सरकार ने बताया कि Monsoon इस बार 27 मई को ही Kerala में दस्तक देगा। इससे पूर्व के सालों में मानसून 1 से 3 जून के बीच केरल पहुंचता था, लेकिन इस साल जल्द आने की संभावना है।
Seasonal monsoon rainfall expected to be normal. 99% rainfall expected. Onset of Monsoon in Kerala expected on May 27. In next 5 days light to moderate rainfall expected in Konkan & Goa region. Other parts of state will also receive light rainfall:Jayanta Sarkar, Head, IMD Mumbai pic.twitter.com/4sjqCwBhUS
— ANI (@ANI) May 25, 2022
IMD Mumbai के जयंत सरकार ने बताया कि मौसमी मानसूनी बारिश इस बार सामान्य रहने की संभवना है।इस बार 99 फीसदी बारिश होगी। जबकि केरल में 27 मई को पहुंचेगा। इसके बाद 5 दिनों तक कोंकण और गोवा क्षेत्र में हल्की बारिश की उम्मीद है जबकि राज्य के अन्य हिस्सों में भी छिटपुट बारिश होगी।
Conditions are favourable for the southwest monsoon to progress over the east-central & southern parts of the Bay of Bengal, the Maldives, Comorin area, and south & south-east parts of the Arabian Sea: Dr K Nagaratna, Head, Meteorological Centre Hyderabad pic.twitter.com/toZnPIOjHE
— ANI (@ANI) May 25, 2022
महिला की हत्या के आरोप में भेड़ पर चला मुकदमा, कोर्ट ने सुनाई 3 साल की सजा