नई दिल्ली. NEET PG Exam 2022 (नीट पीजी परीक्षा 2022) के टलने की खबर आ रही है। यह परीक्षा 12 मार्च को आयोजित होनी थी। परीक्षा को 6-8 हफ्ते तक टालने का फैसला सेंट्रल हेल्थ मिनिस्ट्री ने लिया है।
बताया दें कि राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा 2022 अगले महीने 12 मार्च को आयोजित की जानी थी। साथ ही सुप्रीम कोर्ट में आज इस परीक्षा को स्थगित किए जाने संबंधी याचिका पर सुनवाई की जानी थी। इस परीक्षा को स्थगित करने की मांग इसलिए की जा रही है कि जूनियर डॉक्टर NEET PG Counselling 2021 की तारीख के साथ नीट पीजी परीक्षा 2022 का टकराव हो रहा था। एक ओर जहां नीट पीजी परीक्षा 2022 का आयोजन 12 मार्च को होना था, वहीं नीट पीजी 2021 के लिए काउंसिलिंग प्रोसेस 16 मार्च को होना था।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नीट पीजी परीक्षा 2022 को 6-8 हफ़्तों के लिए स्थगित किया।
परीक्षा 12 मार्च को होनी थी। pic.twitter.com/OJkNWlJUS2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 4, 2022
गौरतलब है कि बीते साल कोरोना संक्रमण के चलते नीट पीजी 2021 परीक्षा देर से हुई और वहीं रिजर्व सीटों के आवंटन को लेकर भी गहमागहमी का माहौल निर्मित हुआ था। इस मुद्दे के निपटने के बाद नीट पीजी 2021 काउंसलिंग को लेकर शेड्यूल तय किया गया था। लेकिन शेड्यूल की तारीख का टकराव NEET PG 2022 परीक्षा के साथ हो रहा था। इसके चलते जूनियर डॉक्टरों ने विरोध करना शुरू किया था। अब केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस परीक्षा की तारीख को 6 से 8 सप्ताह के लिए टालने का फैसला लिया है।
छत्तीसगढ़ : संक्रमण दर नहीं घटने से इस जिले में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद रखने की तारीख आगे बढ़ी
अप्लाई करने का आज अंतिम दिन
पिछले महीने की 15 जनवरी, 2022 से नीट पीजी परीक्षा 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन (Registration) शुरू किया गया था। जिसकी आखिरी तारीख 4 फरवरी की रात 11.55 बजे तक है। ऐसे में जिन छात्रों ने अब तक अपना रजिस्ट्रेशन नहीं किया है उन्हें आज रात तक इस प्रक्रिया (Process) को पूरी कर लेनी चाहिए।