Rahu Transit: ज्योतिष में छाया ग्रह माने जाने वाले राहु का राशि परिवर्तन 17 मार्च को हो चुका है। राहु का गोचर अब मेष राशि में होगा। राहु ने 18 महीने बाद गोचर किया है। ज्योतिष के अनुसार शनि के बाद राहु की चाल सबसे धीमी होती है। साथ ही राहु-केतु की चाल हमेशा वक्री होती है। इससे पहले राहु का गोचर वृषभ राशि पर था, जो अब मेष राशि पर होगा। होलिका दहन के दिन राहु का राशि परिवर्तन इन 5 राशि के जातकों के लिए शुभ और समृद्धि देने वाला होगा।
मिथुन राशि – राहु के मेष राशि में गोचर से मिथुन राशि के जातकों को लाभ होगा।आमदनी बढ़ेगी। आर्थिक उन्नति में आने वाली रूकावटें दूर होंगी। नौकरी में तरक्की मिलेगी। शेयर मार्केट से लाभ होगा। तनाव मुक्त महसूस करेंगे।
कर्क राशि – इस राशि के जातकों के लिए राहु का राशि परिवर्तन लाभदायक साबित होगा। भाग्योदय होगा। कार्यों में कामयाबी मिलेगी। नौकरी, कारोबार के लिए अच्छा वक्त साबित होगा। निवेश कर सकते हैं। धन लाभ की स्थिति रहेगी।
वृश्चिक राशि – वृश्चिक राशि के जातकों को राहु का राशि परिवर्तन फायदा पहुंचाएगा। जॉब में उन्नति होगी। पदोन्नति के साथ ही वेतन बढ़ सकता है। कैरियर संबंधी दिक्कतें दूर होंगी। युवाओं को रोजगार मिलेगा। छात्रों को सफलता मिलेगी।
कुंभ राशि – राहु का मेष राशि में गोचर कुंभ राशि के लिए सुखद रहेगा। नौकरी के लिए ऑफर मिलेंगे। बदलाव कर सकते हैं। किसी स्रोत से अचानक धन लाभ की स्थिति बनेगी। रूके हुए कार्य पूरे होंगे। उधार की रकम वापस मिलेगी।
मीन राशि – राहु का राशि परिवर्तन मीन राशि के जातकों को लाभ देगा। आमदनी बढ़ाने के नए मौके मिलेंगे। धन संबंधी समस्या दूर होगी। आपके व्यवहार से लोग प्रभावित रहेंगे। राजनीतिक लोगों को लाभ होगा।
Chanakya Niti: इन 3 बातों का हमेशा रखें ध्यान, पति-पत्नी के रिश्ते में कभी नहीं आएगी दरार