Aaj Ka Rashifal 26 August 2022 आज का राशिफल 26 अगस्त 2022 Horoscope Today, 26 August 2022 दैनिक राशिफल 26 अगस्त 2022: जानें आज का राशिफल (Dainik Rashifal)
मेष राशिफल (Aries) 26 अगस्त 2022
पुराने मित्रों के साथ किसी साझेदारी को लेकर चर्चा कर सकते हैं। आज का दिन मेष राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा। जोखिम लेने का प्रयास न करें। घरेलू जरूरतों को पूरा कर पाएंगे। जीवनसाथी को गहने उपहार में दे सकते हैं। (और पढ़ें)
वृषभ राशिफल (Taurus) 26 अगस्त 2022
आकस्मिक यात्रा पर जाना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई को लेकर ढिलाई करना भारी पड़ सकता है। कारोबार में प्रगति और नए सौदे पूरे कर सकते हैं। आपको जॉब आफर किए जा सकते हैं। तनाव न लें, बुजुर्गों की सेवा करें। (और पढ़ें)
मिथुन राशिफल (Gemini) 26 अगस्त 2022
सरकारी कार्यों को लेकर चल रही भागदौड़ खत्म हो सकती है। आपकी मुलाकात किसी बड़े राजनीतिक शख्सियत से हो सकती है। काफी खुश रहेंगे। परिवार के साथ पिकनिक मनाने का प्लान बनाएंगे। यात्रा सुखद रहेगी, बिगड़े काम बनेंगे। (और पढ़ें)
कर्क राशिफल (Cancer) 26 अगस्त 2022
गैरजरूरी कार्यों में खर्च न करें। आपका मासिक बजट बिगड़ सकता है। संपत्ति को लेकर चल रहा विवाद उभर सकता है। कानूनी मामले आपकी प्रगति में अड़चन डाल सकते हैं। विद्यार्थियों का एडमिशन उच्च शिक्षा संस्थान में हो सकता है। (और पढ़ें)
सिंह राशिफल (Leo) 26 अगस्त 2022
जीवनसाथी की तबियत बिगड़ने से मानसिक रूप से चिंतित रहेंगे। विशेषज्ञ लोगों की सलाह से कारोबार में प्रगति होगी। भाग्य का साथ मिल सकता है। नए लोगों से मुलाकात से अच्छी जानकारी मिलेगी। निवेश कर सकते हैं। (और पढ़ें)
कन्या राशिफल (Virgo) 26 अगस्त 2022
करियर, कारोबार में प्रगति होने की उम्मीद है। आपका मन पूजापाठ, सत्संग, दान पुण्य में लगेगा। विरोधियों पर हावी हो सकते हैं। दफ्तर में आपका किसी करीबी से विवाद हो सकता है। घरेलू जिम्मेदारी समय पर निभा पाएंगे। (और पढ़ें)
तुला राशिफल (Libra) 26 अगस्त 2022
आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको मनमाफिक कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा। सगे संबंधियों से मुलाकात सार्थक रहेगी। त्यौहार को लेकर तैयारी कर सकते हैं। महिला वर्ग को खरीददारी पर जाने का मौका मिलेगा। (और पढ़ें)
वृश्चिक राशिफल (Scorpio) 26 अगस्त 2022
तनाव के चलते आपके कार्य प्रभावित हो सकते हैं। शारीरिक कष्ट के चलते चिड़चिड़ाहट ज्यादा रहेगी। आपको आय बढ़ाने के नए साधनों की जानकारी होगी। राजनीतिक संपर्कों से लाभ होगा। निवेश की प्रक्रिया पूरी करेंगे। (और पढ़ें )
धनु राशिफल (Sagittarius) 26 अगस्त 2022
आज का दिन आनंद से गुजरेगा। परिश्रम का फल मिलने से प्रसन्न रहेंगे। आपको अनजान लोगों से ज्यादा बातचीत करने से बचना चाहिए। अपनी गुप्त बातों का खुलासा न करें। कोई आपके सरल स्वभाव का फायदा उठा सकता है। (और पढ़ें)
मकर राशिफल (Capricorn) 26 अगस्त 2022
जमीन-जायदाद से जुड़े केस को लेकर नई जानकारी मिल सकती है। दफ्तर में आज का दिन सामान्य रहेगा। अफसर आपको बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं। यात्रा को लेकर चल रही उधेड़बुन दूर होगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल हो सकते हैं। (और पढ़ें)
कुंभ राशिफल (Aquarius) 26 अगस्त 2022
आज धार्मिक चर्चा में शामिल हो सकते हैं। मन शांत रहेगा। शारीरिक कष्ट से निजात मिल सकती है। आपको माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। करिय, कारोबार की स्थिति में बदलाव होगा। योग-व्यायाम से लाभ होगा, प्रसन्न रहेंगे। (और पढ़ें)
मीन राशिफल (Pisces) 26 अगस्त 2022
किसी मित्र की पार्टी में शामिल हो सकते हैं। आज अचानक किसी से विवाद खड़ा हो सकता है। मानसिक रूप से उलझन में रहेंगे, काफी दिन से रूके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए समय निकाल सकते हैं। धन लाभ होने की संभावना बन रही है। (और पढ़ें)