Bappi Lahiri Passes Away: स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन के बाद अब बॉलीवुड के एक और प्रसिद्ध हस्ती ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। डिस्को और रॉक संगीत के जरिए लोगों की दिलों में जगह बनाने वाले बप्पी लाहिड़ी का मुंबई में निधन हो गया। वे 69 वर्ष के थे। उन्होंने मुंबई के अस्पताल इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। बताया जाता है कि बप्पी दा काफी दिनों से बीमार थे। सेलिब्रिटीज के साथ ही लोगों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
बॉलीवुड यह इस महीने दूसरी बड़ी दुखद खब है। इससे पहले भारत रत्न लता मंगेशकर का निधन हुआ था। फिल्म प्रोड्यूसर मधुर भंडारकर ने कहा है कि वेटरन म्यूजिक डायरेक्टर बप्पी दा का निधन संगीत की दुनिया के लिए बड़ी क्षति है।
Veteran singer and composer Bappi Lahiri passed away, CritiCare Hospital in Mumbai has confirmed
(File pic) pic.twitter.com/HYVnMrhbrb
— ANI (@ANI) February 16, 2022
गोल्डमैन के नाम से प्रसिद्ध थे बप्पी दा
बप्पी लाहिड़ी (Bappi Lahiri) एक ओर संगीत जगत का जाना माना नाम थे वहीं उनकी एक और अलग पहचान थी। उन्हें सोने के आभूषण पहनना पसंद था। वे जहां कहीं भी जाते तो वे गले में ढेर सारे सोने के आभूषण, अंगुलियों में अंगूठी पहने होते थे। उन्हें गोल्डमैन के नाम से भी लोग जानते थे। सोना पहनने को लेकर बप्पी दा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वे अमेरिकन रॉकस्टार एल्विस प्रेस्ली फेन थे। प्रेस्ली भी आभूषण पहनते थे और मैं सोचता था, अगर मैं कभी सफल हुआ तो अलग छवि बनाऊंगा। उनका मानना था कि सोना मेरे लिए लकी है।बाद में वे सोने, प्लेटिनम और चांदी से बने आभूषण भी पहनने लगे थे।
Bachchhan Paandey : देखिए अक्षय का हैरान करने वाला Look
“अनुपमा” के अनुज किसे कर रहे अंडरवाटर Kiss, जानकर रह जाएंगे हैरान