धनु राशि Sagittarius Horoscope:
जन्म कुंडली : कुंडली में धनु 9वीं भाव की राशि है। यह भाग्य का स्थान है। इस लग्न को भाग्यशाली लग्न कहा जाता है। यह राशि मूल के चार चरण, पूर्वाषाढ़ा के चार चरण और उत्तराषाढ़ा के एक चरण से मिलकर बनती है।इस लग्न के स्वामी बृहस्पति हैं। यह अग्नितत्व की पुरुष राशि है। इस लग्न में जन्मा जातक दार्शनिक प्रकृति का होता है। ये जातक अन्याय को सहन नहीं कर पाते हैं।
जन्मदिन: 22 नवंबर – 21 दिसंबर
स्वभाव
इन जातकों में नेतृत्व की क्षमता, महत्वाकांक्षी, स्पष्टवादी, दया की भावना होती है। वहीं प्रेम के मामलों में असफल, जल्दी ही दूसरों की बातों में आ जाते हैं।
शारीरिक बनावट व कैरियर
इनकी शारीरिक कद काठी मध्यम, लंबा चेहरा और गर्दन, चौड़ा मस्तक, बादामी आंखें होती हैं। वहीं राजनीति, खेल, पुलिस, इलेक्ट्रानिक वस्तुओं के व्यवसाय से जुड़े होते हैं।
मित्र राशि
कर्क, सिंह, वृश्चिक, मीन, मेष राशि
धनु राशि का तत्व
अग्नि
भाग्यशाली वर्ष
18 से 37 वर्ष
शुभ दिन व अंक
बृहस्पति, 6
रूचि
कला और काव्य के प्रेमी होते हैं।, खान-पान में रुचि, शतरंज खेलना पसंद होता है।
अरूचि
किसी पर आश्रित रहना, वाद-विवाद