साप्ताहिक राशिफल 11 से 17 अप्रैल 2022 Saptahik Rashifal 11 to 17 April 2022 Weekly Horoscope 11 to 17 April 2022 : जानें इस हफ्ते का राशिफल
साप्ताहिक राशिफल 11 से 17 अप्रैल 2022
मेष (Aries)– शत्रुओं से सावधान रहें। नौकरी को लेकर लापरवाही न करें। लव मैरिज करने को लेकर काफी उत्साहित रहेंगे। जीवनसाथी आपके लिये कुछ विशेष व्यंजन बना सकता है। वैवाहिक जीवन में प्रेम बढ़ेगा। ऑफिस में आपके नये मित्र बन सकते हैं। हफ्ते के अंत में नयी नौकरी मिल सकती है। बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। सरकार से जुड़े किसी व्यक्ति के कारण आपके काम बनेंगे। यह हफ्ता स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से सामान्य ही रहने वाला है। प्रदूषण के कारण एलर्जी की समस्या बढ़ सकती है। कारोबार में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। कुछ छिट-पुट समस्या आ सकती है। सलाह न दें। घर और ऑफिस के उपकरणों को बदल सकते हैं। अपने सम्बन्धों को बिगड़ने न दें। आपको ऑफिस में सामंजस्य बैठाने में कठिनायी महसूस होगी। अनुकूल अवसरों को आप चूक सकते हैं। जोखिम लेने से बचें।
वृषभ (Taurus)– आमदनी के नये स्रोत बन सकते हैं। कारोबार में बड़ी डील हो सकती है। इस सप्ताह आपको सोच-समझकर निर्णय लेने चाहिये। अपने दफ्तर को कहीं अन्य जगह शिफ्ट करने के बारे में भी सोच सकते हैं। आपको करियर में अचानक बहुत अच्छे मौके मिल सकते हैं। पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। सोमवार को किसी यात्रा में जाना पड़ सकता है। लवर्स के लिये यह सप्ताह काफी अनुकूल रहेगा। मैत्री सम्बन्धों में काफी मधुरता रहेगी। जीवनसाथी की शिकायते दूर कर लेंगे। हफ्ते की शुरुआत शुभ रहने वाली है। मन में अनावश्यक विचार आते रहेंगे। लेकिन आपको स्वयं को नियन्त्रित रखना पड़ेगा। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें। वाहन और सम्पत्ति विवाद के चलते थोड़े सक्रिय रहेंगे। इच्छाशक्ति को मजबूत करें। तनाव दूर हो सकता है।
मिथुन (Gemini)– परिवार से काफी स्नेह प्राप्त होगा। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। सोमवार को व्यवसाय में बड़ा धन लाभ होगा। आपको करियर में भी बहुत अच्छे मौके मिल सकते हैं। आपके विचार की काफी प्रशंसा होगी। लोग आपकी मदद करना चाहेंगे। पुराने अनुभव का फायदा ले पायेंगे। इस सप्ताह आपको परिवार और बच्चों को अतिरिक्त समय देना पड़ेगा। आप कठिन समस्याओं को सुलझा सकते हैं। सप्ताह अन्त काफी सुखद रहेगा। लव लाइफ काफी रोमांटिक रहेगी।सेहत को लेकर थोड़े टेंशन में रहेंगे। एसिडिटी की समस्या हो सकती है। पुराने रोग उभर सकते हैं। तीखा और मसालेदार भोजन करने से बचें। जल्दबाज़ी में किसी भी कारोबारी ऑफर को लेकर सहमत न हों। नया काम शुरू करने के लिये बहुत अच्छा सप्ताह है। दुर्घटना व चोट के भी योग बन रहे हैं। बच्चों को लेकर थोड़े चिन्तित रहेंगे। यात्रा पर जा सकते हैं।
कर्क (Cancer)– कारोबार इस हफ्ते अच्छा चलेगा। नये प्रोजेक्ट्स शुरू करने के लिये अनुकूल समय है। सम्पत्ति के अटके हुये मामले सुलझ सकते हैं। लोगों के साथ अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। सहयोगी आपके प्रति निष्ठावान रहेंगे। सप्ताह कुल मिलाकर काफी अच्छा रहने वाला है। धन का उत्तम प्रबन्धन कर लिया तो आप बहुत बड़ी सफलता प्राप्त कर सकते हैं। अजनबी लोगों से विवाद हो सकता है। बुजुर्गों की सलाह मानें। आपको कठिन व्यायाम करने से माँसपेशियों में दर्द हो सकता है। आपको अधिकारी का व्यवहार थोड़ा अजीब सा लगेगा। गलत कार्य न करें। बैंकिंग से जुड़े लोगों के ऊपर काम का अतिरिक्त दबाव बढ़ सकता है। सप्ताह मध्य में कुछ तनाव हो सकता है। यदि किसी परिजन के स्वास्थ्य में कुछ समस्या हो तो उसे गम्भीरता से लें। छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा।
सिंह (Leo) – नया काम शुरू कर सकते हैं। कारोबारियों को लाभ मिलेगा। अच्छी खबर मिल सकती है। युवा प्रेमी जोड़े पर्यटन के लिये जा कर सकते हैं। सप्ताह के अन्तिम दिनों में आप काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। जीवनसाथी का व्यवहार इस सप्ताह काफी अच्छा रहने वाला है। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। सप्ताह की शुरुआत में नुकसान होने की आशंका रहेगी। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में खराबी आ सकती है। पैरों में दर्द की समस्या बढ़ सकती है। मन में सेहत को लेकर कुछ डर हो सकता है। पौष्ठिक खाद्य पदार्थों का सेवन करें। इस सप्ताह आराम पर्याप्त मात्रा में करें। माता का स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है। लेनदेन में सावधानी से रखें। दूसरों की भावनाओं को आहत न करें। किसी से विवाद के चलते तनाव हो सकता है।
कन्या (Virgo)– काम के प्रति उमंग में वृद्धि होगी। अपने कैरियर को लेकर काफी सजग रहेंगे। कारोबार में लाभ के साथ सम्मान भी प्राप्त होगा। आध्यात्मिक विचारों और सत्संग में शामिल हो सकते हैं। निर्धारित समय से पहले अपना काम पूर्ण कर लेंगे। दंपत्ति एक-दूसरे के प्रति काफी भावुक रहेंगे। मित्रों से मुलाकात होगी। हफ्ते के अंत में शुभ सूचना मिल सकती है।किसी के व्यवहार के कारण आपको लज्जित होना पड़ सकता है। कुछ मौकों पर नाराजगी रहेगी। अनैतिक कार्यों से दूरी बनाकर रखें। अपनी पुरानी गलतियों को लेकर पश्चाताप होगा। कानूनी मामलों को टालना फिलहाल उचित होगा। जीवनसाथी से कोई बात न छिपायें। सोमवार को नये कार्यों की शुरुआत न करें। अधिक काम से थकान हो सकती है।
पढ़ें – अप्रैल में मंगल का कुंभ में होगा गोचर, जानिए सभी 12 राशियों पर इसका असर
तुला (Libra)– इस हफ्ते आपको शुभ सूचना मिलेगी।आपकी दिनचर्या काफी सन्तुलित रहेगी। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों के लिये समय काफी अच्छा है। इंटरव्यू में विशेष सफलता मिल सकती है। रुकी हुई रकम वापस मिलने की सम्भावना बन रही है। व्यवसाय में कस्टमर्स के साथ रिलेशन मजबूत होंगे। प्रेम विवाह को लेकर पारिवारिक सहमति मिल सकती है। महत्वपूर्ण कार्य को जल्द पूरा कर लें। कोई बड़ी डील होने की सम्भावना है। सप्ताह की शुरुआत में आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। दूसरों की बातों में आकर अपनी जिम्मेदारियों से पीछे न हटें। इलाज में धन खर्च हो सकता है। तेल, मसाले वाली चीजों के सेवन से आपको बचना चाहिये। पेट दर्द की समस्या होने की आशंका है। कीमती सामानों की सुरक्षा में लापरवाही न करें।
वृश्चिक (Scorpio) – धन की कमी इस सप्ताह दूर होगी। सरकारी नौकरी में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र की समस्याओं का समाधान ढूंढ पायेंगे। परिवार की कठिनाई दूर होंगी। अपनी योजनाओं को बड़ी अच्छी तरह से कार्यान्वित करेंगे। घर-परिवार की स्थितियाँ अनुकूल रहेंगी। मनचाहे व्यंजनों का आनन्द उठायेंगे। दाम्पत्य जीवन में प्रेम और रोमांस का आनन्द लेंगे। दंपत्ति खुश रहेंगे। सप्ताह आपके लिये लगभग पूरी तरह से अनुकूल रहने वाला है। आपको अत्यधिक यात्राओं से बचना चाहिये। इसके कारण आप मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। अपनी जीवनशैली को सन्तुलित रखने का प्रयास करें। निवेश करने के लिए पूरी जानकारी हासिल करें। विवाद से दूर रहें। धर्म-कर्म को लेकर लापरवाही न करें।
धनु (Sagittarius) – कारोबारियों को बड़े अनुबन्ध मिल सकते हैं। नये प्रेम सम्बन्धों को लेकर काफी सतर्क रहें। नयी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिये यह हफ्ता शुभ रहेगा। उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश मिल सकता है। करियर में अपेक्षित प्रगति होगी। सप्ताह अन्त तक आप काफी अच्छी स्थिति में होंगे। विवाहयोग्य युवक-युवतियों का रिश्ता तय हो सकता है। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों को प्रमोशन मिलने की सम्भावना बन रही है। पुराने रोग दोबारा उभर सकते हैं। धारदार उपकरणों के प्रयोग में सावधानी रखें। सप्ताह की शुरुआत स्वास्थ्य के लिये अच्छी नहीं रहेगी। आलस्य से दूर रहें, योग-ध्यान करें। आर्थिक नुकसान का सामन कर सकतेहैं। जरूरी फैसले लेने में जल्दबाज़ी न करें।
मकर (Capricorn)– अपनी कमियों को दूर करने का प्रयास करें। सम्पत्ति से जुड़े मामलों को सुलझा लेंगे। कारोबारी सम्बन्धों को आप इस सप्ताह काफी महत्व देंगे। सीनियर्स आपके समर्थन में रहेंगे। युवा वर्ग को उनके काम के लिये प्रशंसा मिलेगी। जीवनसाथी के साथ पूजा-पाठ व अनुष्ठान में सम्मिलित हो सकते हैं। सप्ताह की शुरुआत बहुत अच्छी रहेगी। बच्चे आपको गौरव के अवसर देंगे। इस सप्ताह कैरियर में नये मौके मिलने में परेशानी होगी। धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में नुकसान उठाना पड़ सकता है। सप्ताह के मध्य में आप उलझन महसूस करेंगे। किसी से विवाद के कारण मन अप्रसन्न रहेगा। अवसाद और तनाव से बचें। छात्रों को सफलता नहीं मिलेगी।
कुंभ (Aquarius) – कार्यक्षेत्र में आपको मान-सम्मान प्राप्त होगा।दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। आपको जीवनसाथी से काफी मोटीवेशन मिलेगा। पारिवारिक कार्यक्रमों में भाग ले सकते हैं। जमीन-जायदाद के झगड़ों को चर्चा के माध्यम से सुलझा सकते हैं। सहकर्मियों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। अपनी जीवनशैली को व्यवस्थित रखें। इस हफ्ते आपको शुभ सूचना मिल सकती है।कारोबार में अपेक्षित लाभ अवश्य प्राप्त होगा। सप्ताह का पूर्वार्द्ध शुभ रहेगा। आज का काम कल पर छोड़ने की गलती न करें। थकान और मांसपेशियों में अकड़न की समस्या रहेगी। नियमित व्यायाम करें। महत्वपूर्ण यन्त्रों और मशीनों की मरम्मत करवानी पड़ सकती है। मित्रों के साथ घूमने जा सकते हैं।
मीन (Pisces)– आय के नये स्रोत निर्मित हो सकते हैं। बड़ा कारोबारी लाभ हो सकता है। बच्चों को परीक्षा में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। सोमवार से बुधवार बेहद शुभ रहेंगे। रविवार को पेटदर्द की शिकायत हो सकती है। हेल्थ चेकअप के लिये डॉक्टर की सलाह लेनी उचित होगी। मानसिक तनाव से दूर रहना चाहिये। सप्ताह की शुरुआत में बच्चों को लेकर थोड़े चिन्तित रहेंगे। लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाले कपल्स के बीच झगड़ा हो सकता है। परिवार के अपने दायित्वों से पीछे न हटें। इस सप्ताह वादे करने से बचें। कार्यक्षेत्र के विरोधी आपकी शिकायत कर सकते हैं। लेकिन इससे आप ज्यादा प्रभावित नहीं होंगे। किसी अज्ञात बाधा से प्रभावित रहेंगे।