Saturday, March 25, 2023
Home Astrology साप्ताहिक राशिफल : शुक्र ग्रह इस हफ्ते होंगे मार्गी, जानें किन-किन राशियों...

साप्ताहिक राशिफल : शुक्र ग्रह इस हफ्ते होंगे मार्गी, जानें किन-किन राशियों पर इसका प्रभाव पड़ेगा

साप्ताहिक राशिफल 24 से 30 जनवरी 2022, Saptahik Rashifal 24 to 30 January 2022
Weekly Horoscope 24 to 30 January 2022:
इस माह के आखिरी में शुक्र अपनी चाल बदलेगा। वहीं सूर्य, मंगल और बुध अपनी चाल  बदल चुके हैं। इन ग्रहों के राशि परिवर्तन का असर मौसम पर दिखेगा। इसके अलावा देश में राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक परिवर्तन हो सकते हैं।

गौरतलब है कि मंगल ग्रह का वृश्चिक राशि से धनु में गोचर और बुध ग्रह की वक्री चाल शुरू हो चुकी है। इसके अलावा माह के आखिर में शुक्र ग्रह धनु राशि में मार्गी होगा। वहीं सूर्य का राशि परिवर्तन मकर राशि में हो चुका है।  आइए यहां जानते हैं किस राशि के जातकों को लाभ होगा, किन्हें मिलेगी खुशखबरी। सोमवार 24 जनवरी से रविवार 30 जनवरी  2022 तक का राशिफल कैसा रहेगा। किन्हें मिलेगी सफलता और कौन से जातक रहेंगे।

साप्ताहिक मेष राशि (Aries) 

यह सप्ताह खुशनुमा रहेगा। छात्रों  के लिये यह सप्ताह अच्छा है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। कैरियर में कुछ फेरबदल कर सकते हैं। प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात आपके काम आयेगी। सप्ताह की शुरुआत बहुत शुभ रहने वाली है। अपने कार्यों के प्रति समर्पित रहें। गुप्त शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। दाम्पत्य जीवन में प्रेम भाव बढ़ेगा। नये कार्यों की शुरुआत करने में विलंब न करें। पारिवार के सदस्यों की ओर से आपको लाभ मिलेगा। आपके आत्मविश्वास, साहस में वृद्धि होगी। रुके हुये कार्यों में गति आयेगी। झगड़ा हो सकता है। कानूनी मामलों में लापरवाही करने से परेशानी होगी। किसी से न उलझें। मित्रों के साथ अपने सम्बन्ध खराब न करें। गुरुवार को कार्यक्षेत्र में किसी से अनबन की स्थिति रहेगी। शुक्रवार को किसी काम में विलंब हो सकता है।

 

इसे भी पढ़े- लाल किताब : 12 भावों में सूर्य के शुभ-अशुभ फल और उपाय के बारे में जानिए

साप्ताहिक वृषभ राशि (Taurus) 

पति-पत्नी के बीच का रिश्ता रोमांटिक रहने वाला है। आपकी सराहना होगी। धन संपत्ति में वृद्धि होगी। व्यवसाय में लाभ होगा। उत्साहित रहेंगे। छात्र शानदार प्रदर्शन करेंगे। धार्मिक अवसरों में आप सम्मिलित होंगे। सप्ताह के मध्य में आपको कुछ नये अनुभव होंगे।  दिनचर्या को नियन्त्रित रखें। सप्ताह के प्रथम तीन दिन छात्रों और कारोबारियों के लिये काफी शुभ हैं। गुरुवार को दफ्तर में आपको बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। लवर्स को शुक्रवार को लाभ होगा। पिता के सेहत की चिन्ता रहेगी। आलस्य न करें। कुटिल लोगों से दूरी बनाकर रखें। शनिवार को लाइफ पार्टनर के साथ किसी गलतफहमी के कारण विवाद हो सकता है। क्रोध करने से बचना चाहिये। इस हफ्ते अधिक खर्च हो सकता है।

 

साप्ताहिक मिथुन राशि (Gemini)

दफ्तर में अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलेगी। आपको तरक्की भी मिल सकती है। लवर्स को पारिवारिक सहमति मिल सकती है। बचत करेंगे। रिश्तेदारों का घर में आगमन हो सकता है। व्यवसाय में तेजी आएगी। सप्ताह के आखिरी में आपको लाभ होगा।  विद्यार्थियों को नौकरी मिल सकती है। आपके व्यवहार से अन्य लोग प्रभावित रहेंगे।गुरुवार और शनिवार विशेष रूप से शुभ दिन होंगे। नेत्र संबंधी परेशानी हो सकती है। यदि किसी इंटरव्यू में सफलता मिलेगी।हफ्ते की शुरूआत आपके लिये थोड़ी निगेटिव रहेगी। जोश में आकर गलती न करें। रविवार को आपका किसी शुभचिन्तक से विवाद हो सकता है। मंगलवार को संतान की चिंता रहेगी। विवाद से दूर रहें।

 

साप्ताहिक कर्क राशि (Cancer) 

यह हफ्ते आपके लिये काफी ठीक रहेगा।कारोबार में बड़े अनुबन्ध कर सकते हैं। आमदनी बढ़ाने के लिये प्रयास करेंगे। जॉब में आपको बड़ा पद दिया जा सकता है। परिजनों का सहयोग मिलेगा। आपके साहस में वृद्धि होगी। नयी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिये यह सप्ताह बेहद शुभ है। बुधवार को अचल संपत्ति के क्रय-विक्रय से लाभ होगा। यात्रा पर जा सकते हैं। मांगलिक कार्यक्रमों की योजना बनायेंगे। परिजनों के ऊपर धन खर्च करेंगे। रविवार, सोमवार और शनिवार के दिन लाभ होगा। इस हफ्ते बुरे विचार उत्पन्न हो सकते हैं। अपने लव पार्टनर को समय देना पड़ेगा। सप्ताह मध्य में जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंतित हो सकते हैं। गुरुवार को किसी कार्य में बाधा आएगी। अनजान लोगों की वजह से कुछ नुकसान होने की आशंका है।

 

साप्ताहिक सिंह राशि (Leo) 

इस हफ्ते आपके जरूरी कार्य पूरे होंगे। धार्मिक कार्यक्रम को लेकर धन खर्च कर सकते हैं। सम्मान में वृद्धि होगी। छात्रों को  पढ़ाई में विशेष सफलता मिल सकती है। मित्र व रिश्तेदारों के साथ आपके मधुर संबंध रहेंगे। परिवार के बुजुर्गों का मार्गदर्शन  मिलेगा। आपको कैरियर और सामाजिक जीवन में लाभ होगा। कार्यशैली मेें सुधार होने की संभावना है। मंगलवार को राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद प्राप्त हो सकता है। इस हफ्ते आपका परिजनों के कारण झगड़ा हो सकता है। गले से जुड़े रोग की शिकायत हो सकती है। परिवार के बुजुर्गों की बात की अवहेलना न करें। व्यवहार को नियन्त्रित रखें। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। गुरुवार और शुक्रवार को सावधान रहें।

 

साप्ताहिक कन्या राशि (Virgo) 

आप इस सप्ताह खूब परिश्रम करेंगे। कारोबार अच्छा चलेगा। कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। धन-सम्पत्ति में बढ़ोतरी होगी। यात्रा होने के योग बन रहे हैं। परिजनों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर होंगे। कोई अच्छी खबर मिलेगी।वैवाहिक जीवन में रोमांस का आनन्द लेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको उच्च पद मिल सकता है। निर्माण सम्बन्धी कारोबार में बड़ा लाभ प्राप्त होगा। पूजा पाठ में मन लगेगा। गुरुवार और शुक्रवार नये कार्यों के लिये विशेष रूप से शुभ है। कई बार लापरवाह हो जाते हैं, इस प्रवृत्ति को छोड़े। निवेश को लेकर थोड़ी सावधानी रखें। पैर दर्द से परेशानरहेंगे।  छात्रों को अपने कैरियर की चिन्ता रहेगी। कुसंगति से नुकसान होगा। कोई मित्र अपने लाभ के लिये आपके साथ बेईमानी कर सकता है।  खर्च पर नियन्त्रण रखें। शनिवार को यात्रा न करें।

 

 

साप्ताहिक तुला राशि (Libra) 

इस हफ्ते आपको पदोन्नति मिल सकती है। अपनी पूर्व की गलतियों को सुधारते हुए कार्य आगे बढ़ाएं। कारोबार में लाभदायक साझेदारी के भी योग बन रहे हैं। अपने प्रेमी को उपहार दे सकते हैं। सप्ताह अन्त में आपको किसी बिजनेस यात्रा करनी पड़ सकती है।  जीवनसाथी को आपसे ज्यादा अपेक्षा रहेगी।  बुधवार और शनिवार विशेष रूप से शुभ दिन रहेंगे। परिजनों का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। शासकीय नौकरी कर रहे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। हफ्ते के शुरुआती दो दिनों में मानसिक पीड़ा हो सकती है। कुछ लोग आपके विचारों से असहमत हो सकते हैं। पूर्व में हुआ नुकसान आपको भावुक कर सकता हैा। शुक्रवार को दर्द की शिकायत हो सकती है। पौष्टिक भोजन करें।

 

साप्ताहिक वृश्चिक राशि (Scorpio) 

हफ्ते की शुरुआत आर्थिक दृष्टि से फायदेमंद रहने वाली है। नौकरी कर रहे लोगों की आमदनी बढ़ सकती है।  आप अपनी जीवनशैली को सुधारने के लिए खर्च करेंगे। आपके सहयोगी आपके हितों की रक्षा को लेकर सजग रहेंगे। धन के मामले में भी इस सप्ताह आप भाग्यशाली रहेंगे। मनचाहे भोजन का आनन्द ले सकते हैं। नयी दुकान या मकान खरीदने के लिये यह सप्ताह लाभकारी है। सप्ताह मध्य में आपको सफलता मिल सकती है। मंगलवार को किसी महिला  के साथ विवाद हो सकता है। सेहत का भी ध्यान रखना चाहिये। फेफड़ों में संक्रमण से प्रभावित होने की आशंका है। भीड़ वाली जगहों पर जाने से बचें।  सामाजिक कार्यों से जुड़े लोगों को परिजनों का ध्यान रखना चाहिये। शनिवार को कुछ गलती से काम बिगड़ सकता है।

 

साप्ताहिक धनु राशि (Sagittarius) 

आपकी प्रशंसा होगी। आपकी योग्यता से सभी प्रभावितरहेंगे।परिवार के लोगों के साथ अपने काम और कैरियर को लेकर चर्चा कर सकते हैं। धन लाभ होगा। पुराने ऋण चुका पाएंगे। । सप्ताह की शुरुआत आपको बड़े टारगेट को पूरा करने में लाभदायक साबित होगी।  राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों की लोकप्रियता बढ़ेगी। रविवार से बुधवार तक का समय पूरी तरह से आपके पक्ष में रहेगा। शनिवार को आपकी मुलाकात धार्मिक गुरु से होगी। शुगर के रोगी सावधान रहें।  बदले मौसम के कारण सेहत संबंधी दिक्कत होगी।कारोबारी लोगों को टैक्स आदि कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। गुरुवार को खर्च अधिक होगी। अपने विचारों में शुद्धता बनाए रखें।

 

साप्ताहिक मकर राशि (Capricorn) 

सप्ताह शानदार रहेगा। आप इस हफ्ते बेहद सक्रिय रहेंगे। पदोन्नति मिल सकती है। यात्रा पर जा सकते हैं। उच्च शिक्षा ले रहे छात्रों को नौकरी के आफर मिलेंगे। घर परिवार में सौहार्द बना रहेगा। लाइफ पार्टनर  का सहयोग आपके मन को प्रसन्न कर देगा। किसी मांगलिक आयोजन में सम्मिलित होंगे। गुरुवार और शुक्रवार को लाभ होगा। विरोधियों की गतिविधियों की अनदेखी न करें। सेहत को लेकर लापरवाही भारी पड़ सकती है। वाणी में संयम रखे। रविवार को घर में साफ-सफाई में मदद करेंगे। उधार लेने से परहेज करें। संतान की जरूरतों का ध्यान रखें।अनुशासित रहें। कामकाजी लोगों को लाभ होगा।

 

साप्ताहिक कुंभ राशि (Aquarius) 

इस हफ्ते आप पूरी निष्ठा से काम करेंगे। बुधवार के बाद का समय आपके लिये बेहद शुभ है। सभी रुके हुये कार्य पूरे कर पाएंगे। तीर्थ स्थलों की यात्रा भी कर सकते हैं। विद्यार्थियों को लाभ होगा। अपने से बड़ों के प्रति आदर भाव रखें।आय के नये स्रोत बन सकते हैं। सप्ताहान्त आपके लिये काफी शुभ रहेगा। जॉब कर रहे लोगों के लिये यह सप्ताह उत्तम फलदायक रहेगा। कारोबार में आपके ऊपर दबाव रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में किसी से अनबन हो सकती है। सेहत संबंधी समस्या हो सकती है। अधिक खर्च होने से आर्थिक स्थिति प्रभावित रहेगी।कुछ मौकों पर आपका व्यवहार कड़वा हो सकता है। पेट रोग से प्रभावित हो सकते हैं। रविवार और सोमवार का दिन शुभ नहीं है।

 

साप्ताहिक मीन राशि (Pisces) 

हफ्ते की शुरुआत अच्छी रहेगी। वैवाहिक सम्बन्धों में मधुरता बनी रहेगी।नये कारोबार के लिये काफी शुभ है। जॉब में अपेक्षित बदलाव के योग बन रहे हैं। आपकी मधुर व्यवहार की लोग प्रशंसा करेंगे। युवाओं को नौकरी मिल सकती है। दिनचर्या काफी सन्तुलित रहेगी। भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। धन के लेन-देन में कुछ गलती हो सकती है।खानपान को लेकर लापरवाही न करें। पेट रोग होने की आशंका है। बुधवार को अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। गैर कानूनी कार्यों से आपको बचना चाहिये। आर्थिक मामलों को लेकर झगड़ा हो सकता है। किसी मित्र से इस हफ्ते विवाद हो सकता है। 

साप्ताहिक राशिफल 24 से 30 जनवरी 2022, Saptahik Rashifal 24 to 30 January 2022 Weekly Horoscope 24 to 30 January 2022

Twitter _  https://twitter.com/babapost_c

Facebook _ https://www.facebook.com/baba.post.338/

YouTube_सबस्क्राइब करें यूट्यूब चैनल

RELATED ARTICLES

एयरोडायनेमिक सोलर पावर्ड इलेक्ट्रिक कार  EV मार्केट में लाएगी सुनामी, रोजाना चार्ज करने का झंझट नहीं, 643 किमी की रेंज

ऑटो : इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बात इन दिनों हर जगह हो रही है। इसमें लगातार नए प्रयोग किए जा रहे हैं।  अब ये सेक्टर...

Bolero Neo का नया लिमिटेड एडिशन मॉडल लॉन्च, SUV लवर्स जानें इसके दमदार फीचर्स के बारे में

Bolero Neo Limited Edition : ऑटोमोबाइल कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने Bolero Neo का नया लिमिटेड एडिशन मॉडल लॉन्च किया है। बेहद ही जबरदस्त...

विंडोज 10 को बंद करने वाली है Microsoft, कंपनी ने जारी की डेडलाइन

Microsoft Windows 10: माइक्रोसॉफ्ट ने घोषणा की है कि वह इस महीने के अंत में विंडोज 10 (Windows 10) होम और प्रो डाउनलोड की...

Most Popular

एयरोडायनेमिक सोलर पावर्ड इलेक्ट्रिक कार  EV मार्केट में लाएगी सुनामी, रोजाना चार्ज करने का झंझट नहीं, 643 किमी की रेंज

ऑटो : इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बात इन दिनों हर जगह हो रही है। इसमें लगातार नए प्रयोग किए जा रहे हैं।  अब ये सेक्टर...

Bolero Neo का नया लिमिटेड एडिशन मॉडल लॉन्च, SUV लवर्स जानें इसके दमदार फीचर्स के बारे में

Bolero Neo Limited Edition : ऑटोमोबाइल कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने Bolero Neo का नया लिमिटेड एडिशन मॉडल लॉन्च किया है। बेहद ही जबरदस्त...

विंडोज 10 को बंद करने वाली है Microsoft, कंपनी ने जारी की डेडलाइन

Microsoft Windows 10: माइक्रोसॉफ्ट ने घोषणा की है कि वह इस महीने के अंत में विंडोज 10 (Windows 10) होम और प्रो डाउनलोड की...

Jawa 42 का तवांग एडिशन लॉन्च, इसके फीचर्स आपको हैरान कर देंगे, इसलिए भी खास है यह धांसू बाइक

Jawa 42 Tawang Edition: जावा Motorcycles ने अपनी बाइक Jawa 42 के तवांग एडिशन को Launch कर दिया है। यह बाइक स्पोर्ट्स स्ट्राइप ऑलस्टार...