साप्ताहिक राशिफल 28 मार्च से 3 अप्रैल 2022 Saptahik Rashifal 28 March 3 April2022 Weekly Horoscope 28 March to 3 April 2022 : पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
साप्ताहिक राशिफल 28 मार्च से 3 अप्रैल 2022
मेष– आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। छात्रोंम के लिए हफ्ता काफी शुभ रहने वाला है। नये लव रिलेशन निर्मित होने की सम्भावना बन रही है। सोशल मीडिया पर नये लोगों से दोस्ती बढ़ेगी। नयी योजनाओं के लिये धन-संचय करेंगे। वैवाहिक जीवन में प्रेम भाव बढ़ेगा। काफी समय से रुके हुये निर्माण कार्यों में तेजी आयेगी। व्यापारिक यात्रा से बेहतरीन धन लाभ होगा। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। सप्ताह का उत्तरार्द्ध भाग आपके लिये शुभ नहीं रहेगा। अफवाहों पर ज्यादा ध्यान न दें। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। परिवार के लिये समय अवश्य निकालें। परिवार के लोग आपकी कार्यशैली को लेकर नाराजगी व्यक्त कर सकते हैं। यह सप्ताह अपनी क्षमताओं का भरपूर उपयोग करने का है। इसीलिये अपना समय व्यर्थ के कार्यों में बर्बाद न करें। लवर्स को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
वृष– कारोबार में साझेदारों के साथ सामंजस्य रहेगा। समाज में आपकी छवि अच्छी रहेगी। घर में रिश्तेदारों के आगमन से चहल-पहल हो सकती है। मित्रों के यहाँ कुछ कार्यक्रम हो सकते हैं। सरकारी कार्यों में आ रही बाधा दूर होगी। सप्ताह की शुरुआत में आप धार्मिक स्थल की यात्रा का विचार बनायेंगे। गुरुवार को शुक्र के गोचर परिवर्तन के बाद आपको बड़ा धन लाभ होगा। इस सप्ताह बुधवार का दिन आपके लिए काफी शुभ है। अपने काम का तनाव न लें, ज्यादा उत्साह में आपके काम बिगड़ सकते हैं। ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान सावधानी पूर्वक ब्राउजर्स का उपयोग करें। वरना इससे आपको काफी परेशानियाँ झेलनी पड़ सकती हैं। जीवनसाथी से मतभेद हो सकता है। व्यापार में जो बदलाव करना चाह रहे हैं उसको लेकर मेहनत से पीछे न हटें। शारीरिक दर्द की शिकायत हो सकती है। कोई आपका फायदा उठा सकता है।
मिथुन– सकारात्मक विचार आएंगे। इस सप्ताह आपको पुराने अनुभवों का भरपूर लाभ मिलेगा। आप दूरदर्शिता पूर्ण निर्णय ले सकते हैं।सुख शांति रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को सप्ताह मध्य में आय में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। अधिकारी वर्ग के लोगों के साथ आपके सम्बन्ध बढ़ियाँ रहेंगे। गुरुवार के बाद समय काफी शुभ रहने वाला है। सप्ताहान्त में जॉब में बड़ा पद मिल सकता है। लाइफ पार्टनर से कोई भी बात न छिपायें। यदि आपको कोई समस्या है तो उसे जीवनसाथी से शेयर अवश्य करें। सप्ताह की शुरुआत में आपका मन अप्रसन्न रहेगा। आपको आत्मचिंतन करने की आवश्यकता है। गलत आदतों में सुधार करने का प्रयास करें। रविवार और सोमवार को आपको कारोबार में नुकसान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में घरेलू तनाव की बातें उभर के सामने आ सकती हैं। पेट रोगियों को परेशानी हो सकती है।
कर्क– किस्मत का साथ मिलेगा। निवेश से धन लाभ हो सकता है। विपरीत लिंग के मित्रों से प्रेम भाव बढ़ सकता है। मित्रों का भरपूर सहयोग आपको प्राप्त होगा। व्यावसायिक गतिविधियों में थोड़ी परेशानियों के बाद आपको धन लाभ हो सकता है। परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। नये कारोबार की शुरुआत करने के लिये धन की व्यवस्था हो जायेगी। प्रभावशाली लोगों से आपके सम्बन्ध मधुर होंगे। दफ्तर में जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। आपके खर्च अचानक बढ़ सकते हैं। अपने सिद्धान्तों और विचारों को लोगों से ज्यादा व्यक्त न करें। लोग आपके सिद्धान्तों का उपहास कर सकते हैं। जिसके कारण आप कुछ नाराज अवश्य होंगे। बेरोजगार लोगों को नौकरी के लिये भटकना पड़ सकता है। दिखावे के चक्कर में अपने मूल स्वभाव से समझौता न करें। लेनदेन सोच-समझकर और सावधानी से करना चाहिये।
सिंह– नौकरी के अच्छे ऑफर मिल सकते हैं। दंपत्तियों के बीच आपसी सम्बन्धों में मधुरता बढ़ेगी। पिछले सप्ताह आपके जिस काम में रुकावट आ रही थी वह इस सप्ताह दूर हो सकती है। विदेश यात्रा में आ रही बाधा दूर होगी। फाइनेंस और एकाउंट्स सम्बन्धित कार्यों में स्थिरता रहेगी। कारोबारी कार्यों में सफलता मिलेगी। आपकी नये लोगों से मित्रता बढ़ेगी। मंगलवार और बुधवार आपके लिये बहुत शुभ रहने वाले हैं। संतान की जरूरत पूरा करेंगे।सेहत को लेकर सावधान रहें। मन में गैरकानूनी कार्यों को लेकर उत्सुकता पनपने के आसार है। आपको इस सप्ताह तेज धूप में निकलने से बचना चाहिये। लवर्स अपने साथी के साथ घूमने जा सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधानी रखनी चाहिये।
कन्या– इस हफ्ते आपको खुशखबरी मिलेगी। आर्थिक दिक्कतें दूर होंगी। जॉब ऑफर हो सकती है। स्वास्थ्य को लेकर आप काफी सजग रहेंगे। आपकी आन्तरिक शक्ति आपके लिये सहायक सिद्ध होगी। भावुकता के बजाय चतुराई से काम लें। घर-परिवार में सब कुछ अच्छा रहेगा। समय का भरपूर सदुपयोग करेंगे। मित्रों के साथ आप महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा कर सकते हैं। अलग-अलग कार्यों से धन प्राप्त होगा। बुधवार और शुक्रवार बहुत शुभ दिन सिद्ध होने वाले हैं।जीवनसाथी के साथ कटु वचनों का प्रयोग करने से बचें। इससे सम्बन्धों पर बहुत बुरा असर पड़ सकता है। आय और व्यय में सन्तुलन रखने का दबाव रहेगा। आपको खानपान को लेकर काफी ध्यान देने की आवश्यकता है। निवेश करने को लेकर आपको थोड़ी सावधानी रखनी चाहिये।
पढ़ें – Chaitra Amavasya 2022: कब है चैत्र अमावस्या, जानें शुभ मुहूर्त, तिथि के बारे में
तुला– आमदनी में बढ़ोतरी होगी। बेहद खुश रहेंगे। परिवार के साथ कहीं घूमने के लिये जा सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। पुराने रोगों से आपको छुटकारा मिल सकता है। ऑफिस में सहयोगियों से काफी मदद मिलेगी। शत्रु आपके सामने काफी कमजोर हो जायेंगे। शेयर बाजार में निवेश बेहद लाभप्रद सिद्ध होगा। बच्चों को करियर में बड़े अवसर मिल सकते हैं। सप्ताहान्त सुखद रहेगा। सप्ताह की शुरुआत दाम्पत्य सम्बन्धों के लिये बहुत अच्छी नहीं है। किसी से सलाह लेने में स्वयं को नीचा न समझें। परिवार में कलह का माहौल हो सकता है। पुरुष जातकों को महिला सहकर्मियों से दिक्कत हो कती है। किसी मित्र के व्यवहार से दुखी रहेंगे।
वृश्चिक– अनजान लोगों से सावधान रहें। आपको सफलता मिलेगी। लोग आपकी बातों को काफी महत्व देंगे। आपकी विनम्रता और लचीले स्वभाव से लोग काफी आकर्षित रहेंगे। साथ काम करने वाले कर्मचारियों की मेहनत से आप प्रसन्न रहेंगे। होटल कारोबारियों के व्यवसाय में बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है। प्रेम सम्बन्धों में एक-दूसरे के प्रति विश्वास की भावना बढ़ेगी। दाम्पत्य जीवन बेहद सुखमय रहेगा। इस हफ्ते आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है। जो लोग आपसे नकारात्मक बातें करते हैं उनसे ज्यादा बातें न करें। शुगर के रोगियों को स्वास्थ्य की समस्या हो सकती है। पानी पर्याप्त मात्रा में पीएं। लोन लेते समय दस्तावेजों का सावधानी से अवलोकन करें।
धनु– छात्रों को परीक्षा में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी को कामयाबी मिल सकती है। बीमार लोगों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। लोग आपकी राय काे महत्व देंगे।दफ्तर में काम की ज़िम्मेदारी आपको सौंपी जा सकती है। आप प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी पर फोकस कर रहे हैं तो यह सप्ताह आपको नये अनुभव करायेगा। अपनी जीवनशैली में अनुशासन रखें। मनोरञ्जन के संसाधनों पर धन खर्च करेंगे। मंगलवार और बुधवार के दिन विशेष रूप से शुभ रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में आपका आत्मविश्वास कमजोर रहेगा। आपको जॉब में ओवरटाइम करना पड़ सकता है। पेपर वर्क में गलतियाँ चलते हुये कार्यों को लम्बित कर सकती हैं। दूसरों की आलोचना न करें। सेहत का ध्यान रखें।
मकर– पारिवारिक तनाव दूर होगा। पर्यटन से जुड़े लोगों को लाभकारी बुकिंग्स मिल सकती हैं। पूरा सप्ताह आपको पुराने नुकसान की भरपायी करने में मदद करेगा। मित्रों से आर्थिक मदद प्राप्त होगी। ऑटोमोबाइल क्षेत्र के कारोबार से जुड़े लोगों की आय बढ़ सकती है। विद्यार्थी नये विषयों का अध्ययन प्रारम्भ कर सकते हैं। स्वास्थ्य लाभ होगा विनिर्माण कार्यों में प्रगति होगी। प्रेम सम्बन्धों का बेहतरीन आनन्द उठायेंगे। गुरुवार और शुक्रवार सबसे बेहतरीन दिन सिद्ध होंगे। आप कई लोगों की नजर में खटक रहे हैं। किसी की भावनाओं से खिलवाड़ न करें। दूसरों के मामलों में मध्यस्थता कराने से लोग आपको ही बुरा समझ सकते हैं। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिलेगी।
कुंभ– कीमती सामान खरीद सकते हैं। आप सत्संग में सम्मिलित हो सकते हैं। परिवार में शान्ति बनी रहेगी। निवेश कर सकते हैं। घर में पूजा-पाठ का माहौल रहेगा। आपकी सलाह से लोगों को लाभ होगा। दूसरों की मदद से पीछे न हटें। आपकी अच्छी छवि भविष्य में आपके लिये काफी हितकारी सिद्ध होगी। वैवाहिक जीवन काफी खुशहाल रहेगा। आप काम से ब्रेक लेने का विचार बना सकते हैं। नयी जानकारियों को जुटाने में लगे रहेंगे। बेमतलब के आरोपों का भी आपको सामना करना पड़ सकता है। घर के सदस्यों का सहयोग अवश्य करें। युवा अपने प्रेम सम्बन्धों को लेकर कम गम्भीर रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत थोड़ी कलहपूर्ण हो सकती है।
मीन– धार्मिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं। परिवार के लोगों के साथ आपके सम्बन्ध बहुत अच्छे रहेंगे। आपका मन बहुत शान्त रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में आपको करियर में अच्छे विकल्प मिलेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। पूरा सप्ताह आपके लिये बहुत शुभ है। लोन को लेकर थोड़ी परेशानियाँ बढ़ सकती हैं। घर में किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर समस्या हो सकती है। मुँह में छाले पड़ सकते हैं। गरिष्ठ भोजन करने से बचें वरना परेशानी बढ़ेगी। मन में अरिष्ट का भय रहेगा। भावुकता के कारण आप लोगों से अधिक अपेक्षा करेंगे। लेकिन लोग आपकी अपेक्षाओं को उतना महत्व नहीं देंगे। अनजान लोगों पर ज्यादा विश्वास करना उचित नहीं है।