Wednesday, March 22, 2023
Home Astrology Saptahik Rashifal 4 to 10 April 2022 : ये जातक दूसरों को...

Saptahik Rashifal 4 to 10 April 2022 : ये जातक दूसरों को सलाह न दें, इनकी दिक्कतें दूर होंगी

साप्ताहिक राशिफल 4 से 10 अप्रैल 2022 Saptahik Rashifal 4 to 10 April 2022 Weekly Horoscope 4 to 10 April 2022 : जानें इस हफ्ते का राशिफल

साप्ताहिक राशिफल 4 से 10 अप्रैल 2022

मेष (Aries)– इस हफ्ते आप शेयर मार्केट में निवेश कर सकते हैं। सरकारी नौकरी  करने वाले लोगों की आय में वृद्धि होगी। आप अपने काम से काफी सन्तुष्ट रहेंगे। हफ्ते की शुरुआत में आपको नया काम मिल सकता है। कईं महत्वपूर्ण और शुभ सूचनायें मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। सप्ताहान्त में आप परिजनों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। आपका मन आनन्दित रहेगा। सेहत सम्बन्धी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। सोमवार, गुरुवार और शुक्रवार काफी शुभ रहेंगे। खानपान में लापरवाही के कारण पेट दर्द शिकायत हो सकती है। मदिरा, मांस का  सेवन न करें। अदालती मामलों को लेकर लापरवाही न करें। विरोधियों के कारण आप मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं। दूसरों के मामलों के आपको बिल्कुल सलाह नहीं देनी चाहिये। कार्यस्थल पर नए अवसर मिलेंगे।

 

वृषभ (Taurus)– इस हफ्ते आपको शुभ समाचार मिलेंगे। घर के बुजुर्गों की सलाह लेकर काम करना उत्तम रहेगा। आपके भीतर नये कार्यों को लेकर उत्साह रहेगा। समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा। मनोरंजन के साधनों का भरपूर आनन्द उठायेंगे। आय के नये स्रोत विकसित होंगे। व्यापार में प्रभावशाली लोगों के माध्यम से नये सौदे मिल सकते हैं। जॉब बदलने का विचार बनायेंगे। साज-सजावट में धन खर्च कर सकते हैं। सप्ताह का मध्य भाग आपके लिये काफी शुभ रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में वैवाहिक जीवन को लेकर उत्साह की कमी रहेगी। एक-दूसरे के प्रति भावनाओं का सम्मान करें। उधार दिया हुआ धन आपको वापस मिलने में कठिनाई होगी। सप्ताह की शुरुआत सामान्य रहेगी। जरा सी बात पर क्रोध न करें। प्रेम सम्बन्धों को लेकर आप काफी भावुक हो सकते है। वाणी पर नियन्त्रण रखें। किसी विवाद में फंस सकते हैं। दोस्तों का साथ मिलेगा।

 

मिथुन (Gemini)–  यह सप्ताह अच्छा रहेगा। दंपत्तियों के बीच बेहतरीन समन्वय रहेगा। लवर्स अपने दिल की बातें कर सकते हैं। बौद्धिक चर्चाओं में आप रुचि लेंगे। वित्तीय मामलों  से सम्बन्धित परेशानियों का हल मिलेगा। छात्रों को अपनी प्रतिभा और योग्यता को सिद्ध करने का अवसर मिलेगा। कांपीटिशन एग्जाम की तैयारी कर रहे छात्र सफल हो सकते हैं। यह सप्ताह कैरियर के लिये बहुत शुभ रहने वाला है। किसी परिजन के स्वास्थ्य को लेकर परेशानी होगी। अपने काम के तरीके में बदलाव न करें। सप्ताह मध्य में आप गैरजरूरी कार्यों पर खर्च कर सकते हैं। धन संबंधी दिक्कत बढ़ने के योग बन रहे हैं। कोई आपको हतोत्साहित कर सकता है। अफसर के साथ अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। शनिवार को परिवार में किसी कारण क्लेश हो सकता है। रक्तचाप के रोगियों को लापरवाही भारी पड़ सकती है। नया काम या जमीन का सौदा कर सकते हैं।

 

कर्क (Cancer)-आपकी स्वाध्या में रूचि बढ़ेगी। गूढ़ विद्याओं का अध्ययन कर सकते हैं। मानसिक तनाव दूर होगा।कैरियर से जुड़ी सफलता मिल सकती है। व्यापार को आगे बढ़ाने के लिये वित्तीय सहायता लेने का विचार बनायेंगे। सप्ताह की शुरुआत में आप कार्यक्षेत्र में काफी सक्रिय रहेंगे। अपनी प्रतिभा को बेहतरीन तरीके से व्यक्त कर पायेंगे। सप्ताह मध्य में मंगल के गोचर परिवर्तन के कारण वैवाहिक जीवन को लेकर तनाव दूर होगा। लवर्स को शादी के लिए परिवार की सहमति मिल सकती है। अपनी उपलब्धियों से आप काफी सन्तुष्ट रहेंगे। कमीशन सम्बन्धी कार्यों में धन फंस सकता है। महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिये। डायबिटीज़ के रोगियों को दवाई समय पर अवश्य लेनी चाहिये। अज्ञात लोगों से आपको सावधान रहना चाहिये। लेनदेन करते समय सावधानी रखें। घर की मरम्मत में खर्च कर सकते हैं।

 

सिंह (Leo) – यह हफ्ता अच्छा रहेगा। व्यवसाय से अच्छा धन लाभ प्राप्त हो सकता है। अधिकारी वर्ग आपकी काफी मदद करने वाले हैं। बिजनेस को लेकर विदेश यात्रा हो सकती है। घरेलू जीवन काफी आनन्दमय रहेगा। अपनी रचनात्मक प्रतिभा को लोगों के सामने व्यक्त कर पायेंगे। आपके विचारों का लोग सम्मान करेंगे। आप कुछ बड़ा करने का प्लान बना सकते हैं। राजनीतिक लोगों के बीच आपकी स्थिति मजबूत होगी। आपकी सैलरी बढ़ सकती है। हफ्ते का मध्य शुभ रहेगा। दाम्पत्य सम्बन्धों में मर्यादा का ध्यान रखें। रविवार को आप थोड़ा असहज महसूस करेंगे। आपको परिजनों के साथ बहसबाजी नहीं करनी चाहिये। कुछ लोग आपको उलझाने का भी प्रयास कर सकते हैं।  बुखार से पीडि़त हो सकते हैं।क्रोधपूर्ण व्यवहार पर नियन्त्रण रखें। किसी से विवाद हो सकता है। छात्रों को लाभ होगा।

 

कन्या (Virgo)-यह हफ्ता सकारात्मक रहेगा। अपने काम को लेकर काफी सजग रहेंगे। व्यवसाय में लाभ के साथ सम्मान भी प्राप्त होगा। सप्ताह मध्य में आप किसी प्रबुद्ध व्यक्ति के विचारों और सत्संग से प्रभावित हो सकते हैं। तय समय से पहले अपना काम पूर्ण कर लेंगे। पति-पत्नी एक-दूसरे के प्रति काफी भावुक रहेंगे। मित्र आपको काफी प्रसन्न रखेंगे। बच्चे अपनी पढ़ाई को लेकर एकाग्रचित्त रहेंगे। हफ्ते के आखिर में खुशखबरी मिलेगी। किसी सगे संबंधी की बात से आपको लज्जित होना पड़ सकता है। इसके कारण आप कुछ नाराज हो सकते हैं। गलत कार्यों से दूरी बनाकर रखें। अपनी पुरानी गलतियों को लेकर पश्चाताप होगा। कानूनी मामलों को टालना फिलहाल उचित होगा। छात्रों की समस्या दूर होगी। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।

 

पढ़ें – अप्रैल में मंगल का कुंभ में होगा गोचर, जानिए सभी 12 राशियों पर इसका असर

 

तुला (Libra)-आपके आत्मविश्वास और मनोबल में वृद्धि होगी। कारोबार में रकम इनवेस्ट कर सकते हैं। इस हफ्ते आपके कार्य मनमाफिक पूरे होंगे। बहुमूल्य वस्तुओं की ख़रीदारी कर सकते हैं। आदर्शवादी रवैये के कारण आपकी लोग प्रशंसा करेंगे। परिजनों के ऊपर काफी धन खर्च कर सकते हैं। सन्तान के विवाह को लेकर चर्चा हो सकती है। जीवनसाथी का भाग्य आपको मदद करेगा। मूवी देखने के लिये जा सकते हैं। पर्यटन के लिये भी सप्ताह उत्तम रहने वाला है। आप किसी घटना को लेकर व्याकुल रहेंगे। क्रोध आ सकता है। इसीलिये आपको शान्तिपूर्वक रहना चाहिये। लाइफ  पार्टनर के प्रति अपना रवैया हमेशा अच्छा रखें। कुछ मौकों पर नकारात्मक हो सकते हैं। अनैतिक कार्यों से स्वयं को दूर रखें। सेहत को लेकर सावधान रहें।

 

वृश्चिक (Scorpio) – जॉब के लिये किये गये प्रयास सफल रहेंगे। पूर्व में की गई मेहनत का सुखद परिणाम प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में ताजगी का अनुभव करेंगे। पुराने विवादों को समझदारी से निपटाने की दिशा में किये गये प्रयास सफल होंगे। आर्थिक लाभ के दृष्टिकोण से यह सप्ताह अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों को थोड़ी मेहनत से ही अच्छे परिणाम मिल जायेंगे। लेकिन आपको पढ़ाई से पीछे बिल्कुल नहीं हटना है।  आपका सुस्त रवैया बनते मौकों को हाथ से गंवा देने के लिये कारण बन सकता है। इसीलिये इस सप्ताह आपको काफी सक्रिय रहने की आवश्यकता है। दवाइयों पर धन खर्च हो सकता है। बुरी लतों को तुरन्त छोड़ दें वरना आपको बड़ी समस्या हो सकती है। इस हफ्ते आप किसी कार्य को लेकर असमंजस में रहेंगे। अपने साथ काम करने वालों के प्रति सहानुभूति रखें।

 

धनु (Sagittarius) – इस हफ्ते धन में वृद्धि होगी। मित्रों के साथ बिजनेस और महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करेंगे। स्पोर्ट्स से जुड़े लोगों को नये अवसर मिलेंगे। अपने दिल की बात कह सकते हैं। रिश्तों के आगे भी बढ़ने की सम्भावना बढ़ियाँ बन रही है। इस हफ्ते सभी कार्यों के लिये बेहद शुभ है। विरोधियों पर हावी रहेंगे। किसी काम के बिगड़ने पर ज्यादा परेशान होना ठीक नहीं है। नए सिरे से प्रयास करें। व्यवहारिक बने रहने में ही फिलहाल आपका हित है। यात्रा में धन ज्यादा खर्च हो सकता है। ज्यादा मीठा खाने से बचें। बच्चों के स्वास्थ्य की कुछ चिन्ता हो सकती है। जिन लोगों का स्वास्थ्य ठीक नहीं है उन्हें चिकित्सक से शीघ्र परामर्श अवश्य लेना चाहिये। रिश्तेदारों  को थोड़ी समस्या हो सकती है। अविवाहित लोगों को अपने विवाह की चिन्ता रहेगी। सत्संग में मन लगेगा। छात्रों को परीक्षा में कामयाबी मिलेगी।

 

मकर (Capricorn)–  विरोधी इस हफ्ते आपके सामने काफी कमजोर रहेंगे। अपने लाइफ पार्टनर के साथ आप समय बिताना पसन्द करेंगे। इस सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहेगी। नये प्रोजेक्ट्स की शुरुआत कर सकते हैं। जीवनसाथी के प्रति आपका भाव काफी अच्छा रहेगा। मनमाफिक व्यंजनों का आनन्द उठायेंगे। सप्ताह का उत्तरार्द्ध आपके लिये विशेष रूप से शुभ है। जॉब में आपको उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे। यह सप्ताह आपकी आय के दृष्टिकोण से बेहतर है। उच्च शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई करने वाले छात्रों को शिक्षा में कुछ परेशानी महसूस होगी। अपने कार्यों के प्रति निष्ठावान बने रहें। उनकी इच्छाओं को अहमियत अवश्य दें। निवेश के दौरान आपको थोड़ी सावधानी रखनी चाहिये। सप्ताह की शुरुआत थोड़ी नकारात्मक रहेगी। सेहत को लेकर दिक्कत हो सकती है।माता-पिता का ख्याल रखें।

 

कुंभ (Aquarius)  – इस हफ्ते आपको कामयाबी मिलेगी। यात्रा पर जाना पड़ सकता है।सुख-सुविधाओं पर आप धन खर्च करेंगे। उधार दिया हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। छात्रों को स्कालरशिप मिल सकती है। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। अपने प्रेमी को प्रपोज करने के लिये सप्ताह बेहद उत्तम है। अपनी योजनाओं को अच्छी तरह से क्रियान्वित कर पायेंगे। निजी कंपनी में नौकरी करने वाले लोगों की सैलरी में बढ़ोत्तरी हो सकती है।इंटरव्यू में आपको सफलता मिल सकती है। कारोबार में नये अनुबन्ध होने में समस्या होगी। सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें। भारी कार्य करते समय सावधानी रखें। जोखिम न लें। किसी की बात से ठेस लग सकती है। नकारात्मकता से दूर रहें।

 

मीन (Pisces)– सत्संग, धर्म और अध्यात्म में आपकी रुचि बढ़ेगी। शेयर में आप बड़ा निवेश कर सकते हैं।  पार्टनरशिप में काम शुरू करना लाभकारी होगा। लोग आपसे काफी प्रेरणा लेंगे। आपके काम की लोग प्रशंसा करेंगे। मौज-मस्ती और मनोरञ्जन का आनन्द उठायेंगे। नौकरी में स्थानांतरण हो सकता है। ज्ञान-विज्ञान और गूढ़ चर्चाओं में आप शामिल होंगे। मंगलवार और बुधवार बेहद शुभ दिन रहेंगे। खर्चों की अधिकता के कारण आपको परेशानी होगी। अपरिचित लोगों से ज्यादा सम्पर्क न रखें। दूसरों के विचारों के आधार पर अपने निर्णय न लें। आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे। अपने क्लाइंट्स के साथ सावधानी पूर्वक व्यवहार करना चाहिये। परिजनों की आवश्यकताओं का ध्यान रखें। सप्ताहान्त में आप मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। अज्ञात कारणों से आपके कार्य प्रभावित हो सकते हैं।

साप्ताहिक राशिफल 4 से 10 अप्रैल 2022 Saptahik Rashifal 4 से 10 April 2022 Weekly Horoscope 4 to 10 April 2022

Twitter

RELATED ARTICLES

एयरोडायनेमिक सोलर पावर्ड इलेक्ट्रिक कार  EV मार्केट में लाएगी सुनामी, रोजाना चार्ज करने का झंझट नहीं, 643 किमी की रेंज

ऑटो : इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बात इन दिनों हर जगह हो रही है। इसमें लगातार नए प्रयोग किए जा रहे हैं।  अब ये सेक्टर...

Bolero Neo का नया लिमिटेड एडिशन मॉडल लॉन्च, SUV लवर्स जानें इसके दमदार फीचर्स के बारे में

Bolero Neo Limited Edition : ऑटोमोबाइल कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने Bolero Neo का नया लिमिटेड एडिशन मॉडल लॉन्च किया है। बेहद ही जबरदस्त...

विंडोज 10 को बंद करने वाली है Microsoft, कंपनी ने जारी की डेडलाइन

Microsoft Windows 10: माइक्रोसॉफ्ट ने घोषणा की है कि वह इस महीने के अंत में विंडोज 10 (Windows 10) होम और प्रो डाउनलोड की...

Most Popular

एयरोडायनेमिक सोलर पावर्ड इलेक्ट्रिक कार  EV मार्केट में लाएगी सुनामी, रोजाना चार्ज करने का झंझट नहीं, 643 किमी की रेंज

ऑटो : इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बात इन दिनों हर जगह हो रही है। इसमें लगातार नए प्रयोग किए जा रहे हैं।  अब ये सेक्टर...

Bolero Neo का नया लिमिटेड एडिशन मॉडल लॉन्च, SUV लवर्स जानें इसके दमदार फीचर्स के बारे में

Bolero Neo Limited Edition : ऑटोमोबाइल कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने Bolero Neo का नया लिमिटेड एडिशन मॉडल लॉन्च किया है। बेहद ही जबरदस्त...

विंडोज 10 को बंद करने वाली है Microsoft, कंपनी ने जारी की डेडलाइन

Microsoft Windows 10: माइक्रोसॉफ्ट ने घोषणा की है कि वह इस महीने के अंत में विंडोज 10 (Windows 10) होम और प्रो डाउनलोड की...

Jawa 42 का तवांग एडिशन लॉन्च, इसके फीचर्स आपको हैरान कर देंगे, इसलिए भी खास है यह धांसू बाइक

Jawa 42 Tawang Edition: जावा Motorcycles ने अपनी बाइक Jawa 42 के तवांग एडिशन को Launch कर दिया है। यह बाइक स्पोर्ट्स स्ट्राइप ऑलस्टार...