साप्ताहिक राशिफल 9 मई से 15 मई 2022 Saptahik Rashifal 9 May to 15 May 2022 Weekly Horoscope 9 May to 15 May 2022 : जानें इस हफ्ते का राशिफल
साप्ताहिक राशिफल 9 मई से 15 मई 2022
मेष (Aries)-इस सप्ताह आप गृहकार्यों में काफी व्यस्त रहने वाले हैं। अपने लक्ष्य और प्राथमिकताओं को हमेशा अग्रणी रखें। राजनीति से जुड़े लोगों के माध्यम से आपके कुछ काम बन सकते हैं। वाणिज्य के विद्यार्थियों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलेंगे। अपनी प्रतिभा को रचनात्मक कार्यों में लगायें। सप्ताहान्त आपके लिये बहुत शुभ रहने वाला है। शुक्रवार के बाद सभी कार्य समय पर पूर्ण हो जायेंगे। यात्राओं से लाभ प्राप्त होगा। सहकर्मियों और वरिष्ठजनों से बहस न करें। किसी फैसले को लेकर पछताना पड़ सकता है।
वृषभ (Taurus)– आप परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। बुध के वक्री होने के बाद से आपके घर में कुछ मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा बन सकती है। प्रेमी जोड़ों के लिये समय बहुत अच्छा है। वैवाहिक जीवन का तनाव कम होगा। जीवनसाथी के प्रति प्रेम और सम्मान की भावना बढ़ेगी। धर्म-कर्म के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। दैनिक वेतनभोगियों की आय में वृद्धि हो सकती है। शुभचिन्तकों की अनदेखी न करें। विरोधी इस सप्ताह आपके विरुद्ध सक्रिय हो सकते हैं। बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिये। गले से संबंधित दिक्कत हो सकती है।
मिथुन (Gemini)– छात्र अपनी पढ़ाई को लेकर काफी गम्भीर रहेंगे भाग्य का भरपूर साथ मिलने से सफलता मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के लिये समय बहुत अच्छा है। व्यवसाय में आशातीत लाभ प्राप्त होगा। सप्ताह का प्रारम्भिक भाग आपके लिये विशेष रूप से शुभ रहने वाला है। अधिकारी वर्ग से तालमेल सही नहीं रहेगा। गुस्से में आकर कोई प्रतिक्रिया न दें वरना आपको नुकसान उठाना पड़ेगा। उधार की रकम वापस मिलने में परेशानी होगी।
कर्क (Cancer)– नौकरीपेशा लोग अपने काम से काफी प्रसन्न रहेंगे। कारोबार में पार्टनरशिप को लेकर योजना बनाएंगे। दिनचर्या काफी सन्तुलित रहेगी। रूके हुए काम बन जायेंगे। शेयर मार्केट से आपको लाभ प्राप्त होगा। इस सप्ताह नये प्रेम सम्बन्ध विकसित होने के योग बन रहे हैं। किसी से कोई वादा न करें। काम के प्रति अपना उत्साह बनाये रखें। परिजनों की अपेक्षा के विपरीत कार्य करने से बहसबाजी हो सकती है। विरोधियों के व्यवहार पर नजर बनाकर रखें।
सिंह (Leo) – भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। छात्रों के लिये सप्ताह शानदार रहेगा। कारोबार में शानदार लाभ मिलेगा। काम की अधिकता के बावजूद आप आनन्द में रहेंगे। नया काम सीख सकते हैं। पूरे सप्ताह आप उत्साह से भरपूर रहेंगे। घर का वातावरण सुखद बना रहेगा। सभी कार्य आपके अनुसार ही होते प्रतीत होंगे। घूमने के लिए जाएंगे। किसी गलत काम के चलते आत्मग्लानि का भाव रहेगा। सेहत कमजोर रहेगा। मौसमी फलों व जल का अधिकाधिक सेवन करें। अपनी बातों को लेकर अड़ियल होने से बचें।
Shani Gochar in Aquarius 2022: इन तीन राशियों को शनि के गोचर से होगा लाभ, खुलेगी किस्मत
कन्या (Virgo)– आपका मनोबल बढ़ा रहेगा। घर में मेहमानों का आगमन होगा। बेरोजगार लोगों को नयी जॉब मिल सकती है। आपकी सैलरी भी बढ़ सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। विदेश यात्रा की सम्भावना बन रही है। किसी सामाजिक संस्था में आप दान कर सकते हैं। अपने निजी सुख-सुविधा के लिये धन खर्च कर सकते हैं। कारोबार संबंधी जरूरी फैसले ले सकते हैं।सेहत को लेकर परेशान हो सकते हैं। घर के बड़े-बुजुर्गों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है।अति आत्मविश्वास के कारण हानि होगी।
पढ़ें – मंगल का कुंभ में होगा गोचर, जानिए सभी 12 राशियों पर इसका असर
तुला (Libra)– धार्मिक शास्त्रों के अध्ययन की रुचि जागृत होगी। हफ्ते की शुरूआत आपके लिये काफी लाभकारी रहेंगे। इस सप्ताह मनोरञ्जन के साधन जुटाएंगे।लक्ष्य के प्रति एकाग्र होने से परिणाम अपेक्षानुसार प्राप्त होंगे। घर के इन्टीरियर में कुछ बदलाव कर सकते हैं। विरोधियों को पराजित कर पाएंगे। प्रपोज करना चाहते हैं तो यह सप्ताह इसके लिये अनुकूल नहीं है। विदेश में रहने वाले रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है।दफ्तर में दिक्कत रहेगी। किसी की बातों में न आएं।
वृश्चिक (Scorpio) – जीवनसाथी को घुमाने के लिये लेकर जा सकते हैं। संतान के व्यवहार से खुशी मिलेगी। व्यावसायिक गतिविधियों में वृद्धि होगी। फाइनेंस की समस्या दूर होने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपके स्वभाव में विनम्रता रहेगी। आपके कार्यों की लोग प्रशंसा करेंगे। जोड़ों के दर्द और मांसपेशी खिंचाव की समस्या हो सकती है। माता-पिता की सुख-सुविधाओं और स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह न रहें। युवा अपने करियर को लेकर निर्णय लेने में कुछ असमंजस जैसी स्थिति का सामना करेंगे तनाव हो सकता है।
धनु (Sagittarius) – धार्मिकत यात्रा का विचार बना सकते हैं। दृढ़ निश्चय के चलते बड़ी उपलब्धि अर्जित करेंगे। स्वास्थ्य की परेशानियों से राहत मिलेगी। मानसिक शान्ति का अनुभव करेंगे। यह पूरा सप्ताह प्रशासन से जुड़े लोगों के लिये काफी शुभ रहने वाला है। मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये यह हफ्ता लाभदायक रहेगा। लेन-देन सावधानी से करें।ताजा भोजन का सेवन करें। रविवार को आपके कई सारे काम प्रभावित हो सकते हैं। नकारात्मक सोच के कारण आपका मन उदास रहेगा।
मकर (Capricorn)– कारोबारियों की आय में वृद्धि होगी। उधार दिया हुआ धन वापस मिलेगा। युवा वर्ग अपने भविष्य को लेकर योजना बनायेंगे। परिवार में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। समय पर निर्णय लेने के कारण आपके कार्य पूरे हो जाएंगे। सामाजिक संगठनों से आप जुड़ सकते हैं। सप्ताह की शुरुआत आपके लिये अच्छी नहीं रहने वाली है। जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिन्तित हो सकते हैं। अपना व्यवहार अच्छा रखें। आपके जिद्दी और अड़ियलपूर्ण रवैये को छोड़ें।
कुंभ (Aquarius) – विरोधियों से विवाद दूर होगा। सामाजिक कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। किसी रिश्तेदार को लेकर शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं। कारोबारी लोगों को लाभ प्राप्त हो सकता है। सन्तान की उपलब्धियों से खुश रहेंगे। काम का दबाव कम होगा। सेहत के प्रति लापरवाही से बचना चाहिये। अज्ञात बाधा से काम बिगड़ सकते हैं। युवाओं को करियर संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जोड़ों में दर्द की समस्या बढ़ सकती है।
मीन (Pisces)– आप रूके कार्यों को पूरा करने में लगे रहेंगे। छात्रों के लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। लोकप्रियता में वृद्धि होगी। अविवाहित लोगों का विवाह हो सकता है। आध्यात्मिक चिन्तन में आपका मन लगेगा। रिश्तेदारों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर होंगे। अनियंत्रित खानपान पर नियन्त्रण करना चाहिये।ब्लड प्रेशर बढ़ने के कारण परेशानी होगी। दिनचर्या में बदलाव कर पाएंगे।
साप्ताहिक राशिफल 9 मई से 15 मई 2022 Saptahik Rashifal 9 May to 15 May 2022 Weekly Horoscope 9 May to 15 May 2022