वृश्चिक राशि Scorpio Horoscope:
जन्म कुंडली : कुंडली में वृश्चिक राशि को अष्टम राशि माना गया है। यह विशाखा के एक चरण, अनुराधा के चार चरण और ज्येष्ठा के चार चरणों से मिलकर बना है। इसका स्वामी मंगल है। यह एक स्थिर लग्न उत्तर दिशा का परिचायक है और इसका रंग भूरा होता है। मंगल के गुणों से पूर्ण वृश्चिक लग्न एक मात्र ऐसी लग्न है जहां कोई ग्रह नीच का तो हो सकता है लेकिन यहां कोई ग्रह उच्च का नहीं होता है। इसका चिन्ह बिच्छू है।वृश्चिक लग्न वाला व्यक्ति निडर होता है।
जन्मदिन : 23 अक्टूबर – 21 नवंबर
स्वभाव
उच्चकोटि की प्रशासनिक क्षमता और आत्मविश्वासी, ये किसी पर विश्वास नहीं करते हैं। इनकी प्रवृत्ति कुछ मौकों पर हिंसक हो जाती है।
शारीरिक बनावट व कैरियर
इनके घुंघराले बाल, मध्यम कद, सुडौल शरीर और अंग होते हैं, वहीं नेवी, बीमा, चिकित्सा, मैकेनिकल और मशीनरी, लोहे का व्यवसाय से जुड़े होते हैं।
मित्र राशि
कर्क, सिंह, धनु, मीन, मेष राशि
वृश्चिक राशि का तत्व
जल
भाग्यशाली वर्ष
आयु के 29 से 45 वर्ष
शुभ दिन व अंक
मंगलवार, 9 अंक
रूचि
न्याय प्रिय , सच का साथ देने वाले, उत्साही गतिविधियों में भाग लेना
अरूचि
अधिक खाना, घर में रहना