Shani Transit 2022 : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि का मकर राशि से कुंभ राशि में 29 अप्रैल 2022 को प्रवेश हो चुका है। शनि के राशि परिवर्तन का असर सभी 12 राशि वालों पर हुआ है। जिनमें कुछ को राहत मिली है तो कई लोगों की दिक्कत बढ़ सकती है। शनि के कुंभ में प्रवेश से मीन राशि पर साढ़े साती शुरू हो गई है, वहीं धनु से साढ़े साती खत्म हो गई है। वहीं 2 राशि वाले ऐसे हैं, जिनके परेशानी के दिन शुरू हो गए हैं।
इन राशियों को रहना होगा सतर्क
कर्क (Cancer)- शनि के कुंभ राशि में प्रवेश होते ही कर्क राशि वालों पर शनि की ढैय्या की शुरूआत हो गई है। इसका असर ढाई साल तक रहता है। यानी कि कर्क राशि के जातकों पर ढाई साल तक शनि का प्रकोप रहेगा। इन्हें संकटों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी, करियर-शिक्षा, कारोबार में दिक्कतें आ सकती है। सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। कानूनी मामलों में फंस सकते हैं। इसलिए सावधान रहना होगा।
वृश्चिक (Scorpio)- शनि के राशि परिवर्तन से इस राशि वालों पर भी शनि की ढैय्या प्रारंभ हो गई है। अगले ढाई साल तक इन राशि वालों को कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। शनि की ढैय्या के प्रभाव से धन संपत्ति,स्वास्थ्य, सम्मान की हानि की संभावना है। इसके अलावा रिश्तों में खटास, क्रोध आदि हो सकता है। धैर्य रखना बेहद जरूरी होगा।
Shani Gochar in Aquarius 2022: इन तीन राशियों को शनि के गोचर से होगा लाभ, खुलेगी किस्मत