Navjot Singh Sidhu Resigns : नई दिल्ली. हाल ही में पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस (Congress) का प्रदर्शन कमजोर रहा है। चुनाव के नतीजे आने बाद से Congress बदलाव के दौर से गुजर रही है। पंजाब में सत्ता में रही कांग्रेस की करारी हार हुई है, इसके चलते यहां के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। गौरतलब है कि पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर के कांग्रेस अध्यक्षों से इस्तीफा मांगा था।
मंगलवार को पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला (Randeep Surjewala) ने ट्वीट किया, ‘कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर की प्रदेश इकाइयों के अध्यक्षों को इस्तीफा देने के लिए कहा है, ताकि प्रदेश कांग्रेस कमेटियों का पुनर्गठन किया जा सके।’
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर के पीसीसी अध्यक्षों से कहा था कि वे पीसीसी के पुनर्गठन की सुविधा के लिए अपना इस्तीफा दें। pic.twitter.com/yRf8VojxZ1
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 16, 2022
पीएम मोदी ने किया The Kashmir Files का जिक्र, कहा- देश की प्रमुख घटनाओं पर बने फिल्में
नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) ने ट्वीट कर पंजाब प्रदेश कमेटी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की जानकारी दी है। सिद्धू ने लिखा, ‘कांग्रेस पार्टी के हाईकमान की जैसी इच्छा थी वैसी ही मैंने किया है.’ नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) को पिछले साल जुलाई में पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था, लेकिन सिद्धू ने कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद भी अपनी ही पार्टी की सरकार पर सवाल उठाने बंद नहीं किए।
As desired by the Congress President I have sent my resignation … pic.twitter.com/Xq2Ne1SyjJ
— Navjot Singh Sidhu (@sherryontopp) March 16, 2022
पंजाब में कांग्रेस को मिली केवल 18 सीटें
यहां सत्ता में रही कांग्रेस को विधानसभा चुनाव में सिर्फ 18 सीटों पर जीत मिली। वहीं दूसरी बार राज्य में चुनाव लड़ने वाली आम आदमी पार्टी (आप) ने 92 सीटें जीती। नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) को अमृतसर ईस्ट से आप की केंडिडेट जीवनजोत कौर ने हराया। यहां से Navjot Singh Sidhu 6,750 के वोटों के अंतर से हार गए।