सूर्य का राशि परिवर्तन मई 2022 Vrishabha Sankranti-2022: सूर्य ग्रह का एक राशि से दूसरी राशि में परिवर्तन हर 30 दिन में होता है। सूर्य का राशि परिवर्तन संक्रांति कहा जाता है। मई 2022 में सूर्य का राशि परिवर्तन कब होगा आईये यहां जानते हैं..
सूर्य वर्तमान में अपनी उच्च राशि मेष में गोचर कर रहे हैं। इसके बाद वे रविवार 15 मई 2022 की सुबह 5:45 बजे से वृषभ राशि में गोचर करेंगे। सूर्य का यह गोचर 15 जून, 2022 तक होगा। सूर्य का यह राशि परिवर्तन वृषभ संक्रांति के नाम से जाना जाएगा।
ज्योतिष के अनुसार वृषभ संक्रांति ( Vrishabha Sankranti-2022) के दौरान सूर्य देव रोहिणी नक्षत्र में 15 दिनों तक रहते हैं। इस दौरान नौ दिनों तक प्रचंड गर्मी पड़ती है जिसे नौतपा भी कहा जाता है।
वृषभ संक्रांति ( Vrishabha Sankranti-2022) के दिन सूर्योदय से पहले स्नान करें। इस दिन नदी स्नान, जलकुंड में स्नान का महत्व रहता है। यह संभव न हो तो घर पर ही स्नान करें।
स्नान के बाद भगवान सूर्य देव को अर्घ्य दें। अर्ध्य देते समय सूर्य मंत्र के अलावा ॐ नमो भगवते वासुदेवाय का जप करें।
संक्रांति के दिन भगवान विष्णुजी की पूजा कर दान आदि करें।
धर्म शास्त्रों के अनुसार, वृषभ संक्रांति ( Vrishabha Sankranti-2022) के दिन पूजा, जप, तप और दान करने से शुभ फल प्राप्त होते हैं। साथ ही राहगीरों को पानी पिलाने की व्यवस्था करें।