Friday, March 24, 2023
Home Astrology Surya Grahan 2022 : इस दिन लगेगा साल का पहला सूर्यग्रहण, इन...

Surya Grahan 2022 : इस दिन लगेगा साल का पहला सूर्यग्रहण, इन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव

सूर्य ग्रहण 2022 Surya Grahan 2022 Date & Timings in India: इस साल का पहला सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) 30 अप्रैल 2022 को लगेगा। इस खगोलीय घटना के बारे में कहा जाता है कि जब चंद्रमा द्वारा सूर्य को पूरी तरह से ढंक देता है तब सूर्य का प्रकाश पृथ्वी तक नहीं पहुंचता। इस घटना को सूर्य ग्रहण कहा गया है। यह जब आंशिक रूप से होता है तो उसे आंशिक सूर्य ग्रहण कहते हैं।  ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य ग्रहण को अशुभ माना गया है। मान्यताओं के अनुसार ग्रहणकाल में शुभ कार्य नहीं किए जाने चाहिए।   इस सूर्य ग्रहण से राशियों पर क्या असर होगा आइये जानते हैं..

सूर्य ग्रहण तिथि- 30 अप्रैल, 2022
सूर्य ग्रहणकाल- दोपहर 12.15 बजे से संध्या 4.07 बजे तक

राशियों पर सूर्य  ग्रहण का असर

मेष (Aries)- मेष राशि के लोगों को सूर्य ग्रहण के दौरान आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस राशि के जातक ग्रहण के दिन लेनदेन संंबंधी कार्य न करें। गोपनीय बातें किसी को न बताएं।

वृषभ (Taurus)-  वृषभ राशि के जातकों को तनाव हो सकता है। निगेटिविटी ज्यादा रहेगी। किसी कष्ट का सामना कर सकते है। विवादों से दूर रहने का प्रयास करें। सावधानी से खर्च करना होगा।

मिथुन (Gemini)- मिथुन राशि के जातक सार्वजनिक स्थलों पर जाने से बचें। सतर्क रहें। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। आसपास की घटनाओं पर नजर रखें।

कर्क (Cancer)- कर्क राशि के जातकों के लिए यह ग्रहण अच्छा साबित हो सकता है। दिक्कतें दूर होंगी। कुंंवारों के लिए रिश्ते की सूचना मिल सकती है। धन संबंधी परेशानी दूर होगी।

सिंह (Leo)- कारोबारियों को लाभ होने की संभावना है।  हालांकि ग्रहण के दौरान रकम खर्च करने से बचें।छात्रों को सुखद सूचना मिलेगी।

कन्या (Virgo)- परिश्रम के बाद ही सफलता मिलेगी। सूर्य ग्रहण के दौरान आने वाले विचारों पर ध्यान न दें। नौकरी परिवर्तन का प्रयास न करें। ईश्वर की आराधना करें।

तुला (Libra)- तुला राशि के जातकों के लिए सूर्य ग्रहण का असर सुखद नहीं रहेगा। सेहत बिगड़ सकती है। अदालती मामले लंबित रहेंगे। विवादों से दूर रहें।

वृश्चिक (Scorpio)- सूर्य ग्रहण के दौरान वृश्चिक राशि के लोगों को सावधान रहना होगा। आपको जॉब और व्यवसाय में समस्या बढ़ सकती है। किसी से ऊंची आवाज में बात न करें।

धनु ( Sagittarius) – सूर्य ग्रहण धनु राशि के लिए अच्छा साबित हो सकता है। विरोधियों पर हावी रहेंगे। आपकी सराहना होगी। तनाव दूर होगा। ज्यादा खर्च करने से बचें।

मकर (Capricorn)- इस राशि जातकों को कुसंगति के चलते हानि हो सकती है। नशापान, जुआ आदि से दूर रहें।  सेहत का खास ख्याल रखें। किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है।

कुंभ (Aquarius)- शेयर मार्केट में हानि हो सकती है। घर में किसी से विवाद होने की आशंका है। किसी काम में नुकसान हो सकता है। वाहन सावधानी से चलाएं।

मीन (Pisces)- मीन राशि के लिए यह सूर्य ग्रहण अच्छा रहेगा। आपको सामाजिक रूप से मान सम्मान मिलेगा। किसी जरूरतमंद की मदद कर सकते हैं। पूर्व के निवेश से लाभ होगा।

राहु की उल्टी चाल से इन 4 राशियों की किस्मत बदलेगी

RELATED ARTICLES

एयरोडायनेमिक सोलर पावर्ड इलेक्ट्रिक कार  EV मार्केट में लाएगी सुनामी, रोजाना चार्ज करने का झंझट नहीं, 643 किमी की रेंज

ऑटो : इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बात इन दिनों हर जगह हो रही है। इसमें लगातार नए प्रयोग किए जा रहे हैं।  अब ये सेक्टर...

Bolero Neo का नया लिमिटेड एडिशन मॉडल लॉन्च, SUV लवर्स जानें इसके दमदार फीचर्स के बारे में

Bolero Neo Limited Edition : ऑटोमोबाइल कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने Bolero Neo का नया लिमिटेड एडिशन मॉडल लॉन्च किया है। बेहद ही जबरदस्त...

विंडोज 10 को बंद करने वाली है Microsoft, कंपनी ने जारी की डेडलाइन

Microsoft Windows 10: माइक्रोसॉफ्ट ने घोषणा की है कि वह इस महीने के अंत में विंडोज 10 (Windows 10) होम और प्रो डाउनलोड की...

Most Popular

एयरोडायनेमिक सोलर पावर्ड इलेक्ट्रिक कार  EV मार्केट में लाएगी सुनामी, रोजाना चार्ज करने का झंझट नहीं, 643 किमी की रेंज

ऑटो : इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बात इन दिनों हर जगह हो रही है। इसमें लगातार नए प्रयोग किए जा रहे हैं।  अब ये सेक्टर...

Bolero Neo का नया लिमिटेड एडिशन मॉडल लॉन्च, SUV लवर्स जानें इसके दमदार फीचर्स के बारे में

Bolero Neo Limited Edition : ऑटोमोबाइल कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने Bolero Neo का नया लिमिटेड एडिशन मॉडल लॉन्च किया है। बेहद ही जबरदस्त...

विंडोज 10 को बंद करने वाली है Microsoft, कंपनी ने जारी की डेडलाइन

Microsoft Windows 10: माइक्रोसॉफ्ट ने घोषणा की है कि वह इस महीने के अंत में विंडोज 10 (Windows 10) होम और प्रो डाउनलोड की...

Jawa 42 का तवांग एडिशन लॉन्च, इसके फीचर्स आपको हैरान कर देंगे, इसलिए भी खास है यह धांसू बाइक

Jawa 42 Tawang Edition: जावा Motorcycles ने अपनी बाइक Jawa 42 के तवांग एडिशन को Launch कर दिया है। यह बाइक स्पोर्ट्स स्ट्राइप ऑलस्टार...