Republic Day Parade 2022: नई दिल्ली. गणतंत्र दिवस परेड 2022 के दौरान प्रस्तुत किए गए झांकियों के परिणाम और मार्चपास्ट में प्रथम रहने वाली टुकड़ी घोषणा कर दी गई है। विभिन्न झांकियों में उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की ओर से प्रस्तुत झांकी को सर्वश्रेष्ठ चुना गया। गौरतलब है कि इस परेड के दौरान राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की ओर से झांकियां प्रस्तुत की गई थी। वहीं भारतीय सेना के तीनों अंगों, सीएएपीएफ सहित अन्य बलों ने मार्चपास्ट में हिस्सा लिया था। इनके प्रदर्शन का आंकन करने के लिए जजों के तीन पैनल बनाए गए थे।
जजों के पैनल ने आकलन के बाद इंडियन नेवी के मार्चपास्ट दल को सर्वश्रेष्ठ टुकड़ी घोषित किया है। इसके अलावा केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) को सीएपीएफ (CAPF)/अन्य सहायक बलों में सर्वश्रेष्ठ टुकड़ी के रूप में नामिनेट किया गया।
गणतंत्र दिवस परेड के दौरान 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की झांकियां शामिल थीं। जिसमें एक जिला, एक उत्पाद और काशी विश्वनाथ धाम पर आधारित उत्तरप्रदेश की झांकी को सर्वश्रेष्ठ चुना गया। वहीं दूसरा स्थान कर्नाटक की झांकी को मिला, जो “पारंपरिक हस्कला का पालना” पर आधारित थी। इन झांकियों में तीसरा स्थान मेघालय (Meghalya) राज्य की ओर से प्रस्तुत झांकी को मिला जो राज्य के पचास साल पूरे होने पर और महिलाओं की अगुवाई में सहकारी समितियों और स्वयं सहायता समूहों (SHG) को श्रद्धांजलि’ पर आधारित थी।
छत्तीसगढ़ : संक्रमण दर नहीं घटने से इस जिले में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद रखने की तारीख आगे बढ़ी
केंद्रीय मंत्रालयों/विभागों वर्ग में शिक्षा मंत्रालय और नागरिक उड्डयन मंत्रालय (Ministry of Education and Ministry of Civil Aviation) की झांकियों को ज्वाइंट विनर के रूप में चुना गया। शिक्षा मंत्रालय और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय की झांकी का विषय ‘राष्ट्रीय शिक्षा नीति’ पर आधारित था, वहीं नागरिक उड्डयन मंत्रालय (Ministry of Civil Aviation) की झांकी ‘उड़े देश का आम नागरिक’ विषय केंद्रित थी। इस परेड नौ विभागों ने झांकिया प्रस्तुत की थीं।
आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय (CPWD) की झांकी ‘सुभाष@125’ विषय पर आधारित थ। इसके अलवा ‘वंदे भारतम’ नृत्य समूह को विशेष पुरस्कार श्रेणी के लिए चुना गया।
वहीं लोकप्रिय पसंद के रूप इस बार आम नागरिकों से माईगॉव (Mygov)के जरिए कराए गए वोटिंग के बाद इंडियन एयर फोर्स की टुकड़ी को तीनों सेनाओं में सर्वश्रेष्ठ दल के रूप में चुना गया। वहीं लोकप्रिय पसंद श्रेणी में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) को सर्वश्रेष्ठ मार्चपास्ट टुकड़ी के रूप में सर्वाधिक वोट मिले।
NEET PG Exam 2022 : नीट पीजी परीक्षा को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 6 से 8 हफ्ते के लिए टाली
लोकप्रिय पसंद की श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ झांकी के रूप में महाराष्ट्र (Maharashtra) की झांकी को चुना गया। यह झांकी ‘महाराष्ट्र की जैव विविधता और राज्य जैव-प्रतीक’ पर आधारित थी। इस श्रेणी में दूसरे स्थान पर उत्तर प्रदेश की झांकी रही। वहीं जम्मू-कश्मीर की झांकी को तीसरा स्थान मिला। यह झांकी ‘जम्मू कश्मीर का बदलता चेहरा’ विषय को लेकर तैयार की गई थी। इसके अलावा नागरिकों की पसंद पर केंद्रीय मंत्रालयों/विभागों में संचार मंत्रालय/डाक विभाग की ‘इंडिया पोस्ट : 75 साल@ संकल्प–महिला सशक्तिकरण’ पर आधारित झांकी को सर्वश्रेष्ठ चुना गया।