CG Crime News : युवती से गैंग रेप करने वाले आरोपियों को राजनांदगांव पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। Chhattisgarh के राजनांदगांव में नाबालिग से 3 युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। लड़की का परिचित युवक उसे झांकी दिखाने के बहाने ले गया और जबरदस्ती शराब पिलाकर अपने दोस्तों के साथ रेप किया। बाद में नशे की हालत में पीड़िता को छोड़कर भाग निकले। यह केस बसंतपुर थाना क्षेत्र का है।
इस घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग लड़की 10 सितंबर की शाम घर लौट रही थी। तभी सिंधी कॉलोनी में जीई रोड के पास नाबालिग की जान पहचान वाला युवक सूरज यादव (20) मिल गया। उसने लड़की से डोंगरगढ़ में झांकी देखने जाने की जानकारी दी। साथ ही कहा कि वह भी साथ चले, फिर वह घर छोड़ देगा। लड़की उसपर भरोसा करते हुए मान गई।
कुछ दूरी पर सूरज का साथी जितेंद्र रजक और वह भी बाइक में बैठक गया। इसका लड़की ने विरोध भी किया, इसके बाद दोनों युवक नाबालिग को तुमडीबोड मुरमंदा की ओर सुनसान इलाके में ले गए। यहां इन दोनों ने एक अन्य दोस्त सन्नी कुमार रजक बुला लिया। इन आरोप लगा है कि चाकू दिखाकर लड़की को जबरदस्ती शराब पिला दी और दुष्कर्म कर उसे शहर में छोड़कर भाग गए। साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद लड़की किसी तरह अपने घर पहुंची और परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दी। परिजन लड़की को लेकर थाने गए और केस दर्ज कराया।
इसके बाद पुलिस टीम ने मंगलवार को मामले के आरोपियों सूरज यादव, सन्नी कुमार रजक और जितेंद्र रजक को पकड़ा। इन पर IPC की धारा 363, 376, 376 डी और पॉक्सो एक्ट 4, 6 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
राशन दुकान के चावल को लेकर मां और बेटी से मारपीट, पिता और बुआ के खिलाफ एफआईआर