Long Eared Goat : Pakistan के कराची में बकरी (Goat) के एक बच्चे ने लंबे कान के साथ जन्म लिया. उसके कानों की लंबाई लगभग 19 इंच (46 सेमी) है, जिससे यह अब World Record बन सकता है। मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक, इस बकरी का नाम सिम्बा है। इसका जन्म 5 जून को सिंध में हुआ था। यह बकरी अपने लंबे कानों को लेकर चर्चित है। इसके चलते यह एक सेलिब्रिटी बन चुकी है। इसके कान काफी लंबे है, जमीन को छूते हैं। इस बकरी के कान की लंबाई 48 सेमी बताई गई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बकरी के बच्चे के लंबे कान शायद Gene mutation or genetic disorder का परिणाम हो सकता है। इसके मालिक मुहम्मद हसन नरेजो को उम्मीद है कि सिम्बा का नाम जल्द ही गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हो सकता है। सिम्बा एक न्युबियन है, एक बकरी की नस्ल जो अपने लंबे कानों के लिए जानी जाती है।
Baby goat "Simba" in Karachi, Pakistan has made a world record with its ears as long as 48 centimeters, very much longer than the normal size of ears.https://t.co/YM9lJZDNtw
📹: Yousuf Khan pic.twitter.com/z6kZnrbpwl
— Anadolu Images (@anadoluimages) June 17, 2022
- मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार, Goat के बच्चे के लंबे कान शायद जीन उत्परिवर्तन या आनुवंशिक विकार का परिणाम है।
- नरेजो को उम्मीद है कि सिम्बा जल्द ही Guinness World Record धारक होगी।
- सिम्बा एक न्युबियन (Nubian) नस्ल की बकरी है।
- लंबे कान बकरी को गर्म मौसम में शरीर को ठंडा रखने में सहायता करते हैं.
- न्युबियन बकरियां उच्च गुणवत्ता वाले दूध का उत्पादन करती है।
- इस नस्ल की बकरी पाकिस्तान में आम है।
- बकरी के दूध से आइसक्रीम, दही, पनीर और मक्खन बनाया जा सकता है।
- इस नस्ल की बकरियां गर्म जलवायु में रह सकती हैं।
Social Media पर छाई सिम्बा
Simba और उनके कानों को देखकर Social Media यूजर्स भी हैरान हैं। यूजर्स इसे देख तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं।
यह गलती बिल्कुल न करें ये जातक, खो सकते हैं लाभ के अवसर, जानिए गुरुवार का राशिफल
मुहूर्त देखकर ही घर से निकलें, नहीं रूकेंगे आपके काम, जानें क्या कहता है आज का पंचांग