मुंबई. आईएनएस रणवीर (INS Ranveer) में धमाका होने से 3 जवान शहीद हो गए। इस घटना में घायल दस जवानों को हास्पिटल में दाखिल कराया गया है। घायलों में कुछ जवानों की स्थिति गंभीर बताई गई है। INS Ranveer पूर्वी नौसेना कमान से क्रॉस कोस्ट ऑपरेशनल तैनाती पर था और जल्द ही बेस पोर्ट पर वापस आने वाला था। इस घटना में तीन जवानों का निधन हो गया।
INS Ranveer में हुई इस घटना में शहीद होने वाले जवानों के नाम अरविंद कुमार महत्तम सिंह (38), सुरेंद्र कुमार उम्र (47) और कृष्ण कुमार गोपी राव ( 46) बताए गए हैं। इस घटना में शहीद इन तीनों जवानों की तस्वीर जारी कर भारतीय नौसेना (Indian Navy) ने श्रद्धांजलि अर्पित की है।
रिपोर्ट दर्ज
दक्षिण मुम्बई के कोलाबा पुलिस स्टेशन इस घटना को लेकर रिपोर्ट दर्ज की गई है। INS Ranveer के चालक दल ने तत्काल स्थिति को नियंत्रित किया। इंडियन नेवी (Indian Navy) के एक अधिकारी ने बताया कि धमाके के कारणों की जांच के लिए एक बोर्ड ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया गया है। नौसेना ने बोर्ड ऑफ इंक्वायरी का गठन किया है-मुम्बई नेवल अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। वहीं आज दिल्ली से 3 अधिकारी मुम्बई नेवल बेस कैम्प में पहुंचने की खबर है।
बेस पोर्ट पर लौटने वाला था
आईएनएस रणवीर नवंबर 2021 से Eastern Nava Command से क्रॉस कोस्ट अभियान तैनाती पर था वही अपने बेस पोर्ट पर लौटने वाला था। इस घटना में जहाज को अधिक क्षति नहीं पहुंची है। हालत नियंत्रण में है। अब तक हुई जांच में जहाज के एक ही हिस्से में धमाके होने की जानकारी सामने आने की बात कही जा रही है।
Indian Navy के बेड़े में शामिल 5 राजपूत श्रेणी के युद्धपोतों में से चौथा INS Ranveer था, जो 28 अक्टूबर 1986 को नेवी में शामिल हुआ था। इस जहाज पर 30 अफसर और 310 नाविक तैनात रहते हैं। यह बेहद खतरनाक हथियारों और सेंसर्स से परिपूर्ण है, जिनमें मिसाइलें, विमान भेदी एवं मिसाइल रोधी बंदूकें और टारपीडो और पनडुब्बी रोधी रॉकेट लांचर शामिल हैं।
Twitter _ https://twitter.com/babapost_c
Facebook _ https://www.facebook.com/baba.post.338/
YouTube_सबस्क्राइब करें यूट्यूब चैनल