आज का लव राशिफल 14 फरवरी 2022 Love Horoscope Today 14 February 2022 Aaj Ka Love Rashifal 12 February 2022 : आज का दिन लवर्स के लिए बेहद खास है, क्योंकि आज 14 फरवरी को वैलेंटाइन्स डे मनाया जाएगा। यह दिन किन राशियों के लिए शुभ साबित होगा और किन्हें मिलेगा नाकामी आइये लव राशिफल के जरिए जानते हैं..
मेषआज लव पार्टनर अपने साथी से मिलकर काफी रोमांटिक महसूस करेंगे। अपने साथी को एक बेहतरीन गिफ्ट देंगे।घूमने के लिए जा सकते हैं। सतर्क रहना होगा। |
वृषभवैलेंटाइन्स डे के अवसर पर प्रेमी अपने साथी के साथ समय बिताने के मौके तलाशेंगे। दफ्तर में जिनके बीच अफेयर है वे अपने पार्टनर के साथ लंच का प्रोग्राम बनाएंगे। |
मिथुनआज कुछ प्रेमी सगाई कर सकते हैं। प्यार का रिश्ता मजबूत होगा। अपने साथी से मिलकर अपार आनंद का अनुभव करेंगे। दिल की बातें करते हुए वक्त कब बीत जाएगा, पता ही नहीं चलेगा। |
कर्कआज लवर्स किसी मुसीबत का सामना कर सकते हैं। मुलाकात संभव न हो तो ज्यादा प्रयास न करें। विरोधी आपके खिलाफ षडयंत्र कर सकते हैं। |
सिंहअपने साथी को अच्छा सा गिफ्ट दे सकते हैं। मूवी देखने जाएंगे। वैलेटाइन्स डे सेलिब्रेट कर सकते हैं। ग्रिटिंग कार्ड के जरिए अपने प्यार का इजहार करेंगे। |
आज का पंचांग 12 फरवरी 2022 : आज जया एकादशी व्रत रखा जाएगा, जानें शुभ-अशुभ काल का समय
कन्याजिसे मन ही मन चाह रहे थे उसे आज अपने प्यार का इजहार करेंगे। आपका साथी भी खुश रहेगा। प्रेमियों का वक्त बेहद आनंददायक रहेगा। |
तुलासोशल मीडिया के जरिए अपने साथी को प्यारभरे संदेश भेजेंगे। किसी बात को लेकर पूर्व से चल रहा तनाव आज दूर होने की संभावना है। |
वृश्चिकअपने साथी को आज खूब प्यार करेंगे। शादीशुदा भी एक दूसरे को गिफ्ट दे सकते हैं। खर्च ज्यादा होगा, लेकिन प्यार का अहसास भी उतना ज्यादा रहेगा। |
धनुघूमने के प्लान में आज अचानक बदलाव हो सकता है। प्यार का रिश्ता मजबूत होगा, अपने साथी पर विश्वास करेंगे। उपहार खरीद सकते हैं। किसी मित्र की मदद से मुलाकात की संभावना बन रही है। |
मकरप्रेमियों के लिए आज का दिन सदाबहार रहेगा। अपने साथी को घुमाने के लिए लेकर जाएंगे। एक दूसरे से मिलकर बेहद भावुक भी हो सकते हैं। |
कुंभअपने साथी के बताए अनुसार ड्रेस पहनें। खुशी के अवसर आएंगे। नए प्रेम संबंध बनेंगे। नवविवाहितों के बीच आज खूब रोमांस रहेगा। हनीमून पर जा सकते हैं। |
मीनआज प्रेमियों के बीच विलंब से मुलाकात होने की संभावना है। लेकिन मिलकर एक दूसरे के साथ खूब प्यार बाटेंगे। आप काफी प्रसन्न रहेंगे। |
इसे भी पढ़ें – आज का राशिफल 12 फरवरी 2022 : ग्रहों की चाल का इन राशियों पर होगा असर, इनके काम सफल होंगे