आज का लव राशिफल 3 फरवरी 2022, प्रेम राशिफल, Today’s Love Horoscope 3 February 2022, Prem Rashifal Love Horoscope Today 3 Fabruary 2022 Aaj Ka Love Rashifal 3 February 2022 : आज इन पांच राशियों के लवर्स को होगा रोमांटिक अहसास। कुछ लवर्स आज घूमने का प्लान बनाएंगे। अपने साथी पर भरोसा करना होगा। जानिए कैसा रहेगा आज का लव राशिफल..
मेष
लवर्स के बीच की समस्या का अंत होगा। एक दूसरे का साथ प्यारा लगेगा। कुछ अपने प्यार का इजहार करने के लिए मौके तलाशेंगे। अपने साथी के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं।
वृषभ
आज नजरों में ही बात होगी। मुलाकात नहीं हो पाएगी। अपने साथी की बातों को मानेंगे। किसी विरोधी के चलते समस्या जरूर खड़ी होगी, लेकिन इससे प्रेमी जल्द ही निजात पा लेंगे। अपने व्यवहार को नियंत्रित करना होगा।
मिथुन
आपके साथी के व्यवहार में परिवर्तन दिखेगा। आपके प्रति आपका साथी ज्यादा समर्पित हो सकता है। प्यार का रिश्ता मजबूत होगा। किसी मित्र की मदद से आप अपने लव पार्टनर से मुलाकात कर पाएंगे।
कर्क
इस राशि के प्रेमी आज रोमांस के मूड में रहेंगे। घूमने के लिए अपने साथी से चर्चा कर सकते हैं। सिंगल्स को उनका साथी मिलेगा, लेकिन ज्यादा देर बातचीत नहीं कर पाएंगे। आज किसी एक पार्टनर की तबियत भी खराब हो सकती है।
सिंह
लवर्स किसी घटना को लेकर अपने साथी पर शक कर सकते हैं। प्यार के रिश्ते में दूरियां आ सकती हैं। मुलाकात के दौरान मनमुटाव झलकेगा। कुंवारों की शादी तय होगी, बेहद खुश रहेंगे।।
कन्या
आज का दिन लवर्स के लिए प्यारभरा अहसास लेकर आएगा। अपने साथी के साथ मूवी देखने या रेस्टोरेंट में खाना खाने जा सकते हैं। तनाव से मुक्ति मिल सकती है। विवाहितों के बीच सामंजस्य बना रहेगा। अपने जीवनसाथी को उपहार देने का प्लान बनाएंगे।
तुला
लवर्स आज एक दूसरे को सरप्राइज देंगे। आज खर्च ज्यादा होगा, हालांकि इसका उन्हें पता होगा। खानपान को लेकर गड़बड़ी न करें, तबियत बिगड़ सकती है। अविवाहितों को आज रिश्ते की सूचना मिलेगी।
वृश्चिक
दफ्तर के सहयोगी शादी करने को लेकर अपने परिवार के लोगों से बातचीत कर सकते हैं। किसी के मन ही मन चाहनें लगेंगे, मुलाकात के मौके खोजेंगे। विवाहितों के बीच मधुरता रहेगी, घूमने जा सकते हैं। कुछ लवर्स का तनाव कम होगा।
धनु
अपने मित्रों से अपने साथी के रूखे व्यवहार की चर्चा कर सकते हैं। अपने पार्टनर को मनाने का प्रयास करना चाहिए। किसी आकर्षक महिला के प्रति चाहत बढ़ेगी। लवर्स को आज सतर्क भी रहना होगा।
मकर
आज मुलाकात नहीं हो पाएगी, लेकिन अपने साथी के प्यार भरी बातों को याद कर खुश रहेंगे। दिनभर अपने पार्टनर के बारे सोचेंगे। नए प्रेम संबंध बनने के योग हैं। आज का दिन बेहद अच्छा रहेगा।
कुंभ
किसी बात को लेकर प्रेमियों के बीच मनमुटाव की नौबत आ सकती है। शादीशुदा अपने साथी से कटु व्यवहार न करें। रिश्ते में दरार आ सकती है। कुछ लवर्स को कामयाबी मिलेगी।