राजस्थान: घर के बाहर खेल रही एक 2 साल की बच्ची बोरवेल में गिर गई है। इसकी जानकारी मिलते ही प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर बच्ची को निकालने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। बताया गया है कि मासूम बच्ची 100 फीट की गहराई पर दिख रही है।
मिली जानकारी के अनुसार Rajasthan के बांदीकुई (दौसा) के आभानेरी गांव के देवनारायण गुर्जर की बेटी अंकिता सुबह अपने घर के बाहर खेलते समय बोरवेल में जा गिरी। यह बोर घर के पास ही है। परिजनों ने जब बच्ची की तलाश की तो वह नजर नहीं आई। इसी दौरान बोरवेल से बच्ची के रोने की आवाज आई। इसके बाद तत्काल परिजनों ने प्रशासन को इसकी जानकारी दी। बचाव दल बच्ची को निकालने में जुटा है।
बच्ची के दादा कमल सिंह का कहना है कि यह Borewell 2 साल पहले खोदा गया था, लेकिन सूखा होने के कारण इसमें ढक्कन लगा दिया गया था। इसमें मिट्टी भरने के लिए मैने इसे सुबह खोला था, और 11 बजे तक बोरवेल में 100 फीट तक मिट्टी डाल दी थी। इसके बाद मैं कमरे में आराम करने चला गया। इसी दौरान अंकिता Borewell के पास पहुंच गई और गिर गई।
बताया गया है कि मासूम बच्ची के पिता डूंगरपुर में ठेकेदारी का काम करते हैं। बच्ची के बोरवेल में गिरने से उसकी मां का बुरा हाल है। वह बच्ची को सुरक्षित बाहर निकालने की प्रार्थना कर रही है। पड़ोसी व रिश्तेदार उसे संभालने की कोशिश कर रहे हैं।
कार की डिक्की से मिला 3 लाख का गांजा, पुलिस की पकड़ में आए तीन आरोपी