UP Vidhansabha Elections 2022: Uttar Pradesh सत्ताधारी विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली सूची आज जारी की है। इसकी जानकारी केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और पार्टी के महासचिव अरूण सिंह ने नई दिल्ली स्थिति बीजेपी मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेस के दौरान दी। पार्टी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) को गोरखपुर शहरी क्षेत्र से उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को सिराथु विधान सभा क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित किया गया है
भारतीय जनता पार्टी ने आज पहले और दूसरे चरण के चुनाव के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी की है। हालांकि लेकिन गोरखपुर में छठे चरण में 3 मार्च को और सिराथू में भी पांचवें चरण में मतदान होना है। इसके अलावा पार्टी ने नोयडा से केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र पंकज सिंह को फिर से प्रत्याशी बनाया है।
देश में कोरोना के हालात बेकाबू हो रहे, एक दिन में ढाई लाख से ज्यादा केस, पॉजिटिविटी Rate 16.66%
यह है बीजेपी की पहली लिस्ट
-
- मुजफ्फरनगर – कपिल देव अग्रवाल
- सरदना – संगीत सोम
- शामली – तजेंद्र सिंह निर्वाल
- बुढ़ाना – उमेश मलिक
- चरथावल -सपना कश्यप
- पूरकाजी – प्रमोद ओटवाल
- खतौली – विक्रम सैनी
- मेरठ – कमलदत शर्मा
- मेरठ कैंट – अमित अग्रवाल
- मेरठ साउथ – सोमेंदर तोमर
- किठोर – सत्यवीर त्यागी
- छपरउली – सहेंद्र सिंह रमाला
- हस्तिनापुर – दिनेश खटीक
- बड़ोत – केपी सिंह मलिक
- बागपत – योगेश
- धामालोनी – नंदकिशोर गुर्जर
- मुरादनगर – अजीत पाल त्यागी
- साहिबाबाद – सुनील शर्मा
- मीरापुर – प्रशांत गुर्जर
- सिवालखास – मनेंद्र पाल सिंह
- फतेहपुर सीकरी – चौधरी बाबूलाल
- फतेहाबाद – छोटेलाल वर्मा
- देवबंद – बृजेश सिंह रावत
- नगीना – डॉ. यशवंत
- सहारनपुर – जगपाल सिंह
- सहारनपुर नगर – राजीव गुम्बर
गौरतलब है कि यूपी के विधानसभा चुनाव 7 चरणों में कराए जाएंगे। पहले चरण में मतदान 10 फरवरी को कराए जाएंगे। इसके बाद 14 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 3 मार्च और 7 मार्च को मतदान कराए जाएंगे। वहीं काउंटिंग 10 मार्च को होगी।
Twitter _ https://twitter.com/babapost_c
Facebook _ https://www.facebook.com/baba.post.338/