वास्तु टिप्स Vastu Tips : मां लक्ष्मी को सुख-समृद्धि और धन की देवी कहा जाता है। माना जाता है कि मां लक्ष्मी जिस किसी पर भी मेहरबान होती हैं उसे कभी धन धान्य की कमी नहीं होती है। हर कोई चाहता है कि उसका घर धन संपत्ति से भरा रहे इसके लिए वह तरह-तरह के उपाय भी अपनाता है और मेहनत भी करता है। प्राचीन मान्यता के अनुसार मां लक्ष्मी की कृपा के बिना सुख सुविधा और धन की प्राप्ति नहीं होती है।
वहीं यह भी माना जाता है कि कि जब भी देवी लक्ष्मी के आगमन से पहले शुभ संकेत मिलने शुरू हो जाते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं मां लक्ष्मी के आगमन से पहले क्या-क्या संकेत मिलते हैं।
- सपने में झाडू, उल्लू, घड़ा, बंसी, हाथी, नेवला, शंख, छिपकली, तारा, सांप, गुलाब आदि दिखाई दें तो यह शुभ संकेत है।
- सुबह सोकर उठते ही शंख की आवाज सुनाई दे तो यह लक्ष्मी के आगमन का संकेत है।
- किसी को झाड़ू लगाते हुए देखना शुभ माना जाता है।
- आपके घर में काले रंग की चिंटियां आकर झुंड़ बना दें और कुछ खाने लगे तो ऐसा माना जाता है कि मां लक्ष्मी जी आपके घर आने वाली हैं।
- घर में आकर चिड़िया घोसला बनाना भी शुभ माना जाता है। लेकिन उस पेड़ का काटना अशुभ कहा जाता है।
- किसी जगह पर तीन छिपकलियां एक साथ दिखाई दे तो इसे मां लक्ष्मी के आगमन को लेकर शुभ संकेत माना जाता है.
- दाहिनी हाथ में लगातार खुजली हो रही है तो इसे धन प्राप्ति का संकेत माना जाता है।
Sun Transit in Taurus 2022: सूर्य की चाल बदलते ही इन 7 राशियों को मिलेगा गोल्डन चांस