विनायक चतुर्थी 2022 Vinayak Chaturthi 2022: ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को विनायक चतुर्थी (Vinayak Chaturthi ) व्रत रखा जाता है। इस दिन भगवान गणेश जी की पूजा की जाती है। इस व्रत का पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ पालन करने से पाप नष्ट होते हैं। भगवान गणेश की कृपा प्राप्त होती है। इस दिन चंद्र पूजन और दर्शन वर्जित माना गया है।
विनायक चतुर्थी 2022 तिथि (Vinayak Chaturthi 2022 Date)
हिंदू पंचांग (Panchang) के अनुसार, ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि का प्रारंभ गुरुवार 2 जून 2022 को देर रात 12.17 बजे से होगा। वहीं चतुर्थी तिथि का समापन शुक्रवार 3 जून की देर रात 2.41 बजे होगा। इस व्रत को 3 जून को रखा जाएगा। विनायक चतुर्थी (Vinayak Chaturthi 2022) की पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 10.56 बजे से दोपहर 1.43 बजे तक है।
सर्वार्थ सिद्धि योग में करें पूजा
ज्येष्ठ माह की विनायक चतुर्थी के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग भी रहेगा। यह योग सुबह 5.23 बजे से शाम 7.05 बजे तक है। इस योग में पूजा करने से मनोकामना पूरी होती हैं। विनायक चतुर्थी व्रत रखकर भगवान श्रीगणेश की पूजा करने से काम में सफलता मिलती है, सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। रोग, दोष, कष्टों का निवारण होता है।
Achala Ekadashi 2022: एकादशी के दिन इस राशि में बनेगा गजकेसरी योग, जानें Date, Muhurat