रायपुर. पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अगले दो दिनों में छत्तीसगढ़ के मौसम में बदलाव की संभावना है। आईएमडी से मिली जानकारी के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान (Rajsthan) के ऊपर 8 फरवरी को एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा बन सकता है। इस वजह से अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी के चलते छत्तीसगढ़ में 9 फरवरी से मौसम में बदलाव हो सकता है।
छत्तीसगढ़ में 9 फरवरी की देर शाम या रात से तथा 10 फरवरी काे बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि 9 फरवरी को सरगुजा संभाग, बिलासपुर संभाग के जिलोे में और 10 फरवरी को सरगुजा संभाग, बिलासपुर संभाग तथा दुर्ग और रायपुर डिवीजन के उत्तरी भाग में स्थित जिलों में 1-2 स्थानों पर बारिश हो सकती है।
आज का राशिफल 8 फरवरी 2022 : कन्या, वृश्चिक, मकर को हो सकता है नुकसान, ये राशि वाले होंगे मालामाल