Saturday, March 18, 2023
Home Astrology साप्ताहिक राशिफल 7 से 13 फरवरी 2022 : मेष, मिथुन, सिंह के...

साप्ताहिक राशिफल 7 से 13 फरवरी 2022 : मेष, मिथुन, सिंह के लिए यह हफ्ता जबरदस्त रहेगा, जानें अन्य राशियों की स्थिति

साप्ताहिक राशिफल 7 से 13 फरवरी 2022, Weekly Horoscope 7 to 13 Februry 2022: इस हफ्ते मेष, मिथुन, सिंह राशि के जातकों को अच्छा खासा लाभ हो सकता। वहीं कुछ राशियों को विरोधियों के चलते नुकसान होने की संभावना है। कुछ के रूके हुए कार्य पूरे होंगे। जाने पूरे हफ्ते का हाल

साप्ताहिक राशिफल 7 से 13 फरवरी 2022, Weekly Horoscope 7 to 13 Februry 2022: इस हफ्ते मेष, मिथुन, सिंह राशि के जातकों को अच्छा खासा लाभ हो सकता। वहीं कुछ राशियों को विरोधियों के चलते नुकसान होने की संभावना है। कुछ के रूके हुए कार्य पूरे होंगे। जाने पूरे हफ्ते का हाल

साप्ताहिक मेष राशि 7 से 13 फरवरी 2022 (Weekly Aries Horoscope)

इस सप्ताह रिश्तेदारों के साथ संबंधों सुधार आएगा।अपनी सफलता का आनंद लेंगे। नये कारोबार की शुरूआत को फिलहाल टालें। बड़ी जिम्मेदारी रहेगी। सकारात्मक रहें। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की मिल सकती है। वैवाहिक रिश्ते में सुधार होगा। इसके अलावा कार्यक्षेत्र में कुछ लोग खफा हो सकते हैं। चिड़चिड़ेपन पर नियंत्रण रखने का प्रयास करें। पेट रोग से पीड़ित रहेंगे। आमदनी में सुधार दिखेगा।

इसे भी पढ़े- लाल किताब : 12 भावों में सूर्य के शुभ-अशुभ फल और उपाय के बारे में जानिए

साप्ताहिक वृषभ राशि 7 से 13 फरवरी 2022 (Weekly Taurus Horoscope)

छात्रों के लिये यह सप्ताह बहुत शानदार है। धर्म-कर्म काम में आप हिस्सा लेंगे। व्यवसायियों या निर्माण कार्य से जुड़े लोगों को लाभ हो सकता है। इस हफ्ते बड़ा सौदा होगा। संतान के व्यवहार से आपको खुशी मिलेगी। इस हफ्ते आपके कुछ काम बिगड़ने की आशंका है। परिवार के सदस्यों की बीच कलह हो सकता है। उधार देते समय सतर्क रहें।

साप्ताहिक मिथुन राशि 7 से 13 फरवरी 2022 (Weekly Gemini Horoscope)

इस सप्ताह आपका मन पठन पाठन या धर्म-कर्म में लगेगा। स्वास्थ्य में  सुधार होगा। साझेदारी वाले कारोबार में आपको अच्छा खासा लाभ होगा। अपने प्रोजेक्ट को शुरू करने के लिए किसी से  अनुबन्ध कर सकते हैं।दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों के ट्रांसफर होने की संभावना है। शुक्रवार और शनिवार को आपको शुभ सूचना मिलेगी।बेवजह के  विवादों से दूरी बनाएं। माइग्रेन से पीड़ित हो सकते हैं। जीवनसाथी के व्यवहार से दिक्कत हो सकती है।

साप्ताहिक कर्क राशि 7 से 13 फरवरी 2022 (Weekly Cancer Horoscope)

अपने काम को पूरी ईमानदारी से पूरा करें।। कारोबार के बढ़ाने के लिए लोन ले सकते हैं। विरोधियों से आपको छुटकारा मिल सकता है। युवाओं को जाब आफर होगा। नौकरीपेशा लोगों को साथ काम करने वालों से सहायता मिल सकती है। आमदनी में वृद्धि होने से खुश रहेंगे। छात्र गंभीरता से अध्ययन करेंगे। बुधवार को आप किसी घरेलू विवाद में फंस सकते हैं। किसी काम को लेकर निर्णय लेने में हड़बड़ी न करें। शेयर मार्केट में सोचसमझकर ही निवेश करें।

साप्ताहिक सिंह राशि 7 से 13 फरवरी 2022 (Weekly Leo Horoscope)

कारोबारियों को इस हफ्ते बेहद फायदा होगा। लोन की रकम चुकाने के साथ ही नया काम शुरू करेंगे। जो किराए के मकान में रहते हैं वह स्थान परिवर्तन करने पर विचार कर सकते हैं। सप्ताह के शुरू में अपने काम की पूरी योजना लें। जिससे परेशानी का सामना न करना पड़े। छात्रों को इस हफ्ते सफलता मिलेगी, वे मन लगाकर अध्ययन करेंगे। दंपत्ति उत्साहित रहेंगे। घर में नए मेहमान का आगमन हो सकता है।  खर्च करते समय अपने मासिक बजट का पूरा ध्यान रखें।  एलर्जी के चलते आपके कुछ काम प्रभावित रहेंगे। बुरी संगत में न फंसे।

साप्ताहिक कन्या राशि 7 से 13 फरवरी 2022 (Weekly Virgo Horoscope)

इस सप्ताह दंपत्तियों के बीच सम्बन्ध मधुर होंगे। शेयर मार्केट में निवेश लाभदायक हो सकता है। रहस्यमयी विद्याओं का अध्ययन करेंगे। मन अध्यात्म में लगेगा। राजनीतिक क्षेत्र के लोगों के लिए यह हफ्ता अच्छा साबित होगा। मित्रों के साथ मुलाकात के दौरान पार्टी का आयोजन होगा। खऱीददारी पर ज्यादा खर्च हो सकता है। यात्रा करने के दौरान उत्तेजित न हों, किसी से विवाद हो सकता है।  पेट में जलन से पीड़ित हो सकती हैं। अपनी और संतान की सेहत का ध्यान रखें। हो सकती है।

साप्ताहिक तुला राशि 7 से 13 फरवरी 2022 (Weekly Libra Horoscope)

आपके बड़े कार्य पूरे होंगे। साक्षात्कार में युवाओं को सफलता मिलेगी। आपको किस्मत का साथ मिलने के साथ ही रिश्तेदारों के यहां से इस हफ्ते अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। कृषि से जुड़े उद्योग वाले लाभान्वित हो सकते हैं। बुरी संगत के चलते नुकसान की आशंका बनी हुई है। हफ्ते के अंत में आप परिवार के साथ घूमने का प्लान बनाएंगे। पारिवारिक शत्रु आपकी छवि धूमिल करने का प्रयास कर सकते हैं। कमर के दर्द से प्रभावित रहेंगे। आपके सामाजिक लोगों से रिश्ते में सुधार होगा।

साप्ताहिक वृश्चिक राशि 7 से 13 फरवरी 2022 (Weekly Scorpio Horocope)

इस हफ्ते रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। कारोबार में अच्छा खासा लाभ होने के साथ ही नया सौदा पूरा होगा। दफ्तर के सहयोगियों से पूरा सहयोग मिलेगा। मनचाहे भोजन का भरपूर आनन्द लेंगे। आप अपने कौशल और बुद्धिमानी से बिगड़े हुए काम को सही कर लेंगे। इस हफ्ते भावनात्मक रूप से काफी मजबूत रहेंगे। किसी रिश्तेदार के यहां से बुरी खबर मिल सकती है।छात्रों को मेहनत का उचित फल नहीं मिलेगी, लेकिन निराश होने की जरूरत नहीं है कठिन परिश्रम से सभी रूकावटों को दूर कर लेंगे। लापरवाहीपूर्ण खानपान से उल्टी दस्त हो सकता है।

साप्ताहिक धनु राशि 7 से 13 फरवरी 2022 (Weekly Sagittarius Horoscpoe)

यह आपके लिए बेहतरीन साबित होगा। आपके रूके हुए कार्य इस हफ्ते पूरे होंगे। छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए बाहर जाना पड़ सकता है। कारोबार में उन्नति होगी। आय में कमी नहीं आने से आपकी चिंता दूर होगी। नया कारोबार शुरू कर सकते हैं।  बुधवार और गुरुवार दिन शानदार रहेगा। पारिवारिक आयोजन होगा। प्रदूषण के चलते आपको सर्दी, खासी से पीड़ित होना पड़ सकता है। जीवनसाथी की वजह से आपको लाभ होगा। शनिवार को कुछ लोगों से आपका विवाद हो सकता है।

साप्ताहिक मकर राशि 7 से 13 फरवरी 2022 (Weekly Capricorn Horoscope)

नया घर खऱीदने या पुराने घर की मरम्मत का प्लान इस हफ्ते बनाएंगे। सोमवार और मंगलवार को आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है। अदालती मामलों में प्रगति होने के साथ ही फैसला आपके पक्ष में आने की संभावना बन रही है। मित्रों के अच्छे व्यवहार से खुशी मिलेगी। कोई रिश्तेदार आपकी आलोचना कर सकता है। आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने का प्रयास करना चाहिए। पिता का बिगड़ता स्वास्थ्य आपको चिंतित कर सकता है। हाई ब्लड प्रेशर की वजह से चिड़चिड़ापन हावी हो सकता है। बच्चों को अधिक डांटने से बचें।

साप्ताहिक कुंभ राशि 7 से 13 फरवरी 2022 (Weekly Aquarius Horoscope)

इस हफ्ते आप सार्वजनिक कार्यों में अपना योगदान देंगे। आपको थकान महसूस हो सकता है। आपके व्यवहार से लोग प्रभावित रहेंगे। सेहत को सुधारने के लिए व्यायाम आदि को अपनाएंगे। वित्तीय मामलों को हल करने का प्रयास करेंगे। किसी को उधार देते समय पूरी जानकारी और दस्तावेज साथ रखें।  धर्म-कर्म में आपका मन लगेगा।कारोबार की दिक्कतें दूर होंगीछात्रों को कामयाबी मिलेगी, जिससे वे काफी उत्साहित रहेंगे। । सोमवार और मंगलवार के दिन सावधान रहें। किसी विरोधी के चलते आपको परेशानी उठानी पड़ सकती है।

साप्ताहिक मीन राशि 7 से 13 फरवरी 2022 (Weekly Pisces Horoscope)

आपका नए लोगों से मेलमिलाप का दायरा बढ़ेगा। जमीन खरीदी-बिक्री कार्य करने वालों को लाभ  होने की संभावना है। कला जगत से जुड़े लोगों को बड़ा मौका मिलेगा। ऑटोमोबाइल या लोहा व्यवसायियों को धन लाभ होगा। दाम्पत्य जीवन की दिक्कतें दूर करने में हफ्ते कामयाबी मिलेगी। मंगलवार को आप धार्मिक यात्रा पर जाएंगे। शारीरिक दर्द से आप परेशान रहेंगे। जरा-जरा सी  बात पर उत्तेजित होने की अपनी आदत को सुधारने का प्रयास करें। अनजान लोगों पर तत्काल भरोसा न करें। गुरुवार को बुरी सूचना मिलने से आप व्यथित हो सकते हैं।

साप्ताहिक राशिफल 7 से 13 फरवरी 2022, Weekly Horoscope in Hindi 7 to 13 Februry 2022

Twitter _  https://twitter.com/babapost_c

RELATED ARTICLES

एयरोडायनेमिक सोलर पावर्ड इलेक्ट्रिक कार  EV मार्केट में लाएगी सुनामी, रोजाना चार्ज करने का झंझट नहीं, 643 किमी की रेंज

ऑटो : इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बात इन दिनों हर जगह हो रही है। इसमें लगातार नए प्रयोग किए जा रहे हैं।  अब ये सेक्टर...

Bolero Neo का नया लिमिटेड एडिशन मॉडल लॉन्च, SUV लवर्स जानें इसके दमदार फीचर्स के बारे में

Bolero Neo Limited Edition : ऑटोमोबाइल कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने Bolero Neo का नया लिमिटेड एडिशन मॉडल लॉन्च किया है। बेहद ही जबरदस्त...

विंडोज 10 को बंद करने वाली है Microsoft, कंपनी ने जारी की डेडलाइन

Microsoft Windows 10: माइक्रोसॉफ्ट ने घोषणा की है कि वह इस महीने के अंत में विंडोज 10 (Windows 10) होम और प्रो डाउनलोड की...

Most Popular

एयरोडायनेमिक सोलर पावर्ड इलेक्ट्रिक कार  EV मार्केट में लाएगी सुनामी, रोजाना चार्ज करने का झंझट नहीं, 643 किमी की रेंज

ऑटो : इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बात इन दिनों हर जगह हो रही है। इसमें लगातार नए प्रयोग किए जा रहे हैं।  अब ये सेक्टर...

Bolero Neo का नया लिमिटेड एडिशन मॉडल लॉन्च, SUV लवर्स जानें इसके दमदार फीचर्स के बारे में

Bolero Neo Limited Edition : ऑटोमोबाइल कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने Bolero Neo का नया लिमिटेड एडिशन मॉडल लॉन्च किया है। बेहद ही जबरदस्त...

विंडोज 10 को बंद करने वाली है Microsoft, कंपनी ने जारी की डेडलाइन

Microsoft Windows 10: माइक्रोसॉफ्ट ने घोषणा की है कि वह इस महीने के अंत में विंडोज 10 (Windows 10) होम और प्रो डाउनलोड की...

Jawa 42 का तवांग एडिशन लॉन्च, इसके फीचर्स आपको हैरान कर देंगे, इसलिए भी खास है यह धांसू बाइक

Jawa 42 Tawang Edition: जावा Motorcycles ने अपनी बाइक Jawa 42 के तवांग एडिशन को Launch कर दिया है। यह बाइक स्पोर्ट्स स्ट्राइप ऑलस्टार...