World Milk Day: दूध (Milk) पीना शारीरिक विकास में बेहद ही सहायक होता है। खासकर बच्चों को तो इसे जरूर देना चाहिए। लोग दूध में अक्सर कुछ न कुछ मिलाकर पीते हैं। लेकिन यहां बात करेंगे ऐसी चीजों की, जिन्हें खाने के बाद दूध पीना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। यहां जानेंगे जिन्हें खाने के बाद दूध नहीं पीना चाहिए..
उड़द की दाल (Urad Dal)
उड़द की दाल से बनी चीजों का सेवन करने के बाद दूध पीना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। इससे स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत हो सकती है। उड़द की दाल से बनी चीजों को खाने के दो घंटे बाद ही दूध पीना चाहिए।
तिल व नमक (Sesame and Salt)
तिल व नमक से बनी चीजें खाने के बाद दूध नहीं पीना चाहिए। ऐसा करने से परेशानी बढ़ सकती है। पेट से जु़ड़ी तकलीफ हो सकती है।
दही (Curd)
दही या दही से बने प्रोडक्ट का सेवन करने के बाद दूध कभी नहीं नहीं पीना चाहिए। इससे स्वास्थ्य संबंधी जटिलता उत्पन्न हो सकती है। दही के सेवन के बाद दूध पीना सेहत की दृष्टि से ठीक नहीं है।
मछली (Fish)
अगर आपने मछली खाया हो तो इसके बाद दूध नहीं पीना चाहिए। इससे स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है।
मूली (Radish)
आयुर्वेद विशेषज्ञों के अनुसार मूली (Radish) खाने के बाद दूध का सेवन नहीं करना चाहिए। माना जाता है कि मूली गर्म होती है और ऐसे में दूध पीने से पेट में जलन शुरू हो सकती है। इन दिनों के सेवन में पर्याप्त अंतराल होना चाहिए।
खट्टे फल (Citrus Fruits)
विशेषज्ञों का मानना है कि Vitamin C वाले फल जैसे संतरा, नीबू, मौसंबी खाने के बाद दूध का सेवन नहीं करना चाहिए।इससे एलर्जी, सर्दी, खासी हो सकते हैं।
Road Accident in Andhra Pradesh: आंध्रप्रदेश में बड़ा सड़क हादसा, 7 लोगों की मौत, 11 घायल